NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राज्य स्तरीय सीनियर शतरंज स्पर्धा में गगन साहू ने किया शानदार प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राज्य स्तरीय सीनियर शतरंज स्पर्धा में गगन साहू ने किया शानदार प्रदर्शन
रायगढ़

राज्य स्तरीय सीनियर शतरंज स्पर्धा में गगन साहू ने किया शानदार प्रदर्शन

lochan Gupta
Last updated: July 10, 2025 12:03 am
By lochan Gupta July 10, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। भिलाई में 3 जुलाई से 4 दिवसीय आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सीनियर शतरंज चयन स्पर्धा में छतीसगढ़ के सभी जिलों से कुल 234 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। यह प्रतिस्पर्धा कुल 9 चक्रों में संपन्न हुई। इसमें रायगढ़ के कुल 7 से 8 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। रायगढ़ के गगन साहू ने इस प्रतियोगिता में अपने शानदार खेल का प्रर्दशन करते हुए कुल 9 अंक में 7.5 अंक अर्जित कर पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया।
गगन ने अपने खेल से दुर्ग राजनादगांव, रायपुर और बिलासपुर के खिलाडिय़ों को पराजित किया। गगन ने बिना कोई मैच हारे 3 लोगों से ड्रॉ और 6 लोगों से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित हुए। इस प्रतियोगिता से कुल 4 खिलाडिय़ों का छत्तीसगढ प्रदेश के लिए चयन किया जाता है जो आगामी राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता के विजेता दुर्ग के यशद भांबेश्वर बने तो रायपुर के आलोक कन्नौजे दूसरे स्थान पर रहे।
वहीं रायगढ़ के गौरव श्री बेहरा ने 6.5 अंक के साथ टॉप 20 में जगह बनाते हुए अंडर 15 का बेस्ट प्लेयर पुरस्कार जीता और 120 पॉइंट अंतरराष्ट्रीय रेटिंग बढ़ाई। रायगढ़ के खिलाडिय़ों का इस तरह उम्दा प्रदर्शन से निश्चिंत ही शतरंज में जिले का नाम हो रहा है। आने वाले समय में रायगढ़ से और प्रतिभावान खिलाडिय़ों के चमकने की उम्मीद है जो जिले के साथ राज्य का नाम गौरवान्वित करेंगे। यह जानकारी जिला शतरंज संघ के सदस्य कार्तिकेश्वर मैत्री ने दी।

You Might Also Like

सूदखोरी से तंग आकर किसान ने की खुदकुशी

कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में जो कहा,वो किया- प्रकाश नायक

कलेक्टर ने जिपं सीईओ को सौंपा चार्ज

संजय मार्केट के अवैध कब्जे पर निगम का चला हंटर

आक्सीजोन बनेगा पर नही हटेगा इतवारी बाजार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वार्ड 18 में जलभराव नालियों की समस्या को लेकर नपा अध्यक्ष एसडीएम सीएमओ ने किया निरीक्षण
Next Article साधना शक्ति पीठ आश्रम में 11 से भव्य पार्थिव शिवलिंग पूजा व महारुद्राभिषेक का आयोजन

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?