रायगढ़। पत्थलगांव विधायक गोमती साय की माता बसंती पैकरा के निधन पर शोक जताने सांसद राधेश्याम राठिया ग्रह ग्राम कोकिया खार पहुंचे और बसंती पैकरा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शोक जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान, पूर्व जिला ध्यक्ष उमेश अग्रवाल, नरेश पंडा,कापू पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय पांडेय ने भी माता बसंती के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि के पुष्प अर्पित करते हुए शोक जताया। सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा दुख की इस घड़ी में वे परिवार जनों के साथ है। अरुण धर दीवान उमेश अग्रवाल ने भी मृत आत्मा को ईश्वर के चरणों में स्थान मिलने की प्रार्थना की।