NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ के कार्यकताओं ने इतिहास रचा : संभाग प्रभारी रामू रोहरा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ के कार्यकताओं ने इतिहास रचा : संभाग प्रभारी रामू रोहरा
रायगढ़

रायगढ़ के कार्यकताओं ने इतिहास रचा : संभाग प्रभारी रामू रोहरा

रेड क्वीन दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न

lochan Gupta
Last updated: March 26, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta March 26, 2026
Share
13 Min Read

रायगढ़। दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का आज रेड क्वीन में समापन हुआ।प्रात: योगा के साथ सत्र की शुरुवात हुई उसके बाद वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। संभाग प्रभारी रामू रोहरा ने रायगढ़ के कार्यकताओं को इतिहास रचने वाला बताया। कार्यकताओं को धैर्यवान बताते हुए जिला भाजपा की सराहना करते हुए कहा रायगढ़ के उत्साहित कार्यकर्ता नया इतिहास रच सकते हैं। जिला प्रभारी प्रशांत ठाकुर ने दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजन में सोशल मीडिया की उपयोगिता ए आई मन की बात नमो एप सरल एप के संबंध में विस्तार से कार्यकताओं को जानकारी दी। संगठन से जुड़े कार्यकर्ता को सोशल मीडिया के इस्तेमाल का तरीका बताते हुए कहा सोशल मंच के जरिए अपनी प्रभावी उपयोगिता साबित की जा सकती है। सोशल मीडिया को जानकारी का बड़ा स्त्रोत बताया। मन की बात का नियमित श्रवण कर हम मोदी जी की बारीक और श्रेष्ठ कार्य पद्धति के संबंध के आसानी से जान सकते है। इसी तरह नमो एप और सरल एप की खूबियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल की अध्यक्षता में जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने अपने सत्र के दौरान कार्यकताओं को बताया कि किन वजहों से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा विचारधारा,कार्यपद्धति,और संगठन विस्तार की दृष्टि की वजह से सबसे बड़ी पार्टी हैं। कार्यकताओं को समझाने के नजरिए से दीवान ने हनुमान और अर्जुन को श्रेष्ठ कार्यकर्ता की मिशाल बताया जिन्होने अपने लक्ष्य को पाने के लिए ताकत बुद्धि का श्रेष्ठतम इस्तेमाल किया। कार्यकर्ता को अनुशासन के संबंध में बताते हुए कहा बौद्धिक शक्ति बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाना चाहिएं। दीवान ने कार्यकर्ताओं के लिए कार्य पद्धति (कार्यकर्ता संभाल) के संबंध में विचार करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा सबसे पहले कार्यकताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। दीवान ने कहा सभी कार्यकताओं को अपनी अपनी भूमिका की जानकारी होनी चाहिए। ताकि वे अपने निर्धारित कार्यों का संपादन बेहतर तरीके से कर सके। संगठन के कुशल ओर बेहतर संचालन के लिए सबसे आवश्यक कार्य का विभाजन है। कार्य विभाजन के बिना कार्य की भूमिका तय नहीं की जा सकती। हर कार्यकर्ता में कोई न कोई खूबी होती है। उसकी रुचि के अनुसार कार्य का विभाजन बेहतर परिमाण दे सकता हैं। नेतृत्व कर्ता की यह जिम्मेदारी है किे वह सभी कार्यकताओं के मध्य कार्य का विभाजन करें।कार्यों को छोटे और प्रबंधनीय हिस्सों में विभाजित करना चाहिए, ताकि कार्यकर्ताओं को अपने कार्यों को पूरा करने में आसानी हो। कार्यकताओं से निरंतर संवाद को सबसे अधिक आवश्यक बताते हुए कहा निरंतर संवाद कार्यकर्ताओ की ऊर्जा को बनाए रखता है। मंडल प्रमुखों के लिए यह आवश्यक है कि वे समय समय पर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनका हाल चाल जाने और उनकी छोटी मोटी समस्याओं को व्यक्तिगत प्रयासों से दूर करे इससे आत्मीय संबंध स्थापित होता है और कार्यकताओं का पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ता है।

संवाद हीनता की वजह से दूरियां बढ़ती है जिससे आत्मीय संबंध स्थापित नहीं हो पाते।कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद से अपना पन स्थापित होता है । संगठन में नए कार्यकताओं का आना लगा रहता है पार्टी की रीति नीति उद्देश्य बताने के लिए समय समय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें विकास के अवसर प्रदान करने चाहिए, ताकि वे अपने कौशल और ज्ञान को बढ़ा सकें। कार्यकर्ताओं का उत्साह बनाए रखने के लिए उन्हें पुरस्कृत कर प्रेरित करता चाहिए । पुरस्कार, प्रशंसा,से जमीनी कार्यकताओं के हौसले बुलंद होते है। पार्टी संबंधी कार्यों के कुशल संचालन हेतु कार्यकर्ताओं के कार्यों की निगरानी और मूल्यांकन करना चाहिए, ताकि उन्हें अपने कार्यों में सुधार करने में मदद मिल सके। किसी भी आयोजन को सफल बनाने जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को समर्थन और संसाधन प्रदान करने चाहिए, ताकि वे अपने कार्यों को निष्ठा पूर्वक पूरा कर सकें। संगठन में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करना चाहिए, ताकि उन्हें अपने कार्यों के बारे में मालूम हो और वे अपने कार्यों को पूरा करने में समर्थ हों। कार्यकर्ता संभाल के लिए महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बिंदु बताते हुए कहा कार्यकर्ताओं के साथ समय समय पर नियमित रूप से बैठकें करना चाहिए, ताकि उन्हें अपने कार्यों के बारे में जानकारी मिल सके। सुनील थवाईत की अध्यक्षता में जिला संयोजक प्रशिक्षण महाअभियान एवम संगठन महामंत्री कद्दावर भाजपा नेता विकास केडिया ने आज एक घंटे तक चले समापन सत्र की जवाबदारी संभाली। कार्य विस्तार पर हमारी दृष्टि विषय पर ओजपूर्ण उद्बोधन से कार्यकताओं के आमने महत्वपूर्ण बिंदु रखे। कार्य विस्तार की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए विकास केडिया ने कहा कार्य विस्तार की आवश्यकता को अवश्य समझना चाहिए,। ताकि कार्यकर्ताओं को अपने कार्यों में सुधार करने में मदद मिल सके। वही कार्य विस्तार के उद्देश्य के संबंध में विकास केडिया ने कहा कार्य विस्तार के उद्देश्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करना आवश्यक है ताकि कार्यकर्ताओं को पता चले कि कार्य के उद्देश्य क्या है? इसको समझे बिना लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। कार्यकताओं को कार्य विस्तार की योजना आवश्यकता और उद्देश्यों के अनुसार बनाना चाहिए। इसके लिए कार्य विस्तार की प्रक्रिया को समझना आवश्यक है। कार्य विस्तार की प्रक्रिया का चयन कार्यकर्ताओं की आवश्यकता और शैली के अनुसार होना चाहिए। समय समय पर कार्य विस्तार के मूल्यांकन पर जोर देते हुए कहा कार्य विस्तार के मूल्यांकन से आसानी से यह पता लगाया जा सकता है कि कार्यकर्ताओं ने क्या सीखा है और भविष्य में क्या सीखने की आवश्यकता है। कार्य विस्तार के लिए संसाधन की जरूरत पर प्रकाश डालते हुए भाजपा नेता ने कहा कार्य विस्तार के लिए प्रशिक्षक, सामग्री, उपकरण, आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध कराना चाहिए। कार्य विस्तार के लिए समर्थन हेतु कार्यकर्ताओं को समर्थन प्रदान करना चाहिए, ताकि उन्हें अपने कार्यों में सुधार करने में मदद मिल सके। कार्य विस्तार की निगरानी को अहम बिंदु बताते हुए कहा कार्य विस्तार की निगरानी करना सबसे अधिक आवश्यक है ताकि कार्यकर्ताओं को अपने कार्यों में सुधार करने में मदद मिले। कार्य विस्तार की दृष्टि के कुछ महत्वपूर्ण पहलू व्यक्तिगत विकास,कार्य की गुणवत्ता में सुधार, कार्यकर्ताओं की प्रेरणा,संगठन की उत्पादकता में वृद्धि जैसे पहलू शामिल है युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमीत शर्मा की अध्यक्षता में खरसिया नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग* ने आज अंतिम दिन के अपने सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ की विरासत और धरोहर के संबंध में कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाने के सपने को साकार किया है। युगों युगों तक जब भी कही छत्तीसगढ़ का जिक्र आयेगा तो अटल बिहारी जी का स्मरण अवश्य आयेगा। छत्तीसगढ़ की विरासत और धरोहर को समृद्ध बताते हुए खरसिया नपा अध्यक्ष ने कहा यहां प्राचीन स्मारक, मंदिर है। छग के सीधे सरल लोगों के तीज त्योहार, और सांस्कृतिक परंपराएं है। छत्तीसगढ़ में कई प्राचीन स्मारक और मंदिर हैं, जिनमे सिरपुर के लव-कुश मंदिर, राजिम के राजीव लोचन मंदिर महामाया मंदिर चंद्रहासिनी मंदिर शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में मेले की परम्परा है। जिनमें बस्तर दशहरा, राजिम माघी पुन्नी मेला, और खैरागढ़ संगीत महोत्सव शामिल है। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराएं बहुत समृद्ध हैं, जिसमें पंडवानी, रतवाई, और साँवर-भजिया जैसे लोकगीत और नृत्य शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प और कला बहुत प्रसिद्ध हैं, जिसमें बस्तर की लड़ी और कोंडागांव की बेल मेटल क्राफ्ट शामिल हैं। छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक सौंदर्य बहुत आकर्षक है, जिसमें चित्रकूट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, और इंद्रावती नदी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ की विरासत और धरोहर को संरक्षित और प्रचारित करने के भाजपा की सरकार ने बहुत से कार्य और प्रयास किए हैं। प्राचीन स्मारकों और मंदिरों का संरक्षण और पुनर्स्थापन किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और त्योहारों का आयोजन किया जा रहा है।हस्तशिल्प और कला का प्रचार किया जा रहा है।पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री गणेश यादव समापन सत्र का संचालन करते हुए भावुक हो गए उन्होंने कहा एक परिवार के लोग एक छत के नीचे भाई चारे के साथ मौजूद रहे। साथ में खाना रहना सोना और वरिष्ठ जनों द्वारा मार्गदर्शन से सम्मिलित परिवार का दृश्य नजर आ रहा था। भाजपा पार्टी नहीं बल्कि कार्यकताओं के लिए परिवार है। सत्र में शामिल सभी वक्ताओं को भावपूर्ण मार्गदर्शन के लिए आभार जताते हुए कहा उनका मार्गदर्शन कार्यकर्त्ताओं के लिए अमूल्य धरोहर है।इस मार्गदर्शन को सभी कार्यकर्ता सदा सहेज कर रखेंगे । यह प्रशिक्षण के लिए शैक्षणिक सत्र की भांति रहा और कार्यकर्ता बहुत कुछ सीख कर जा रहे है। उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि जो कुछ आप लोगों ने सिखाया है । कार्य के दौरान उसकी झलक नजर आएगी। रायगढ़ के कार्यकताओं की ओर से उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि जब तक सांसे रहेगी तब तक पल पल भाजपा के लिए समर्पित रहेंगे। इस आयोजन में शामिल होने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा राष्ट्र यज्ञ में सभी की आहुति सार्थक होगी।कल रात्रि भोजन पश्चात भोजन संस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया। प्रदेश संस्कृति प्रकोष्ठ के सदस्य एवं गायक राकेश शर्मा ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि विपक्ष के दौरान उनके गायन को देख सत्ता पक्ष में आंखे तरेर ली लेकिन उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा। राकेश शर्मा ने जब देशभक्ति से जुड़े गानों से शमा बांधा तो कार्यकताओं के पैर थिरकने लगे और उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद लिया। दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण के प्रथम दिन में आठ सत्र के बाद रात्रि विश्राम भी रेड क्वीन होटल में ही रहा।

अनुशासन,संस्कृति, और सिख की त्रिवेणी बना प्रशिक्षण अभियान

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल,संभाग प्रभारी रामू रोहरा,संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला,जिला प्रभारी प्रशांत ठाकुर,की मौजूदगी में यह आयोजन कार्यकर्ताओं के लिए अनुशासन संस्कृति और सिख की त्रिवेणी बन गया। अरुण धर दीवान के नेतृत्व में कार्यकताओं ने जो एकजुटता का प्रदर्शन किया वह स्मरणीय रहा। ‘‘संघ के सौ वर्षों की यात्रा संबंधी पुस्तक भी भाजपा संगठन द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को पुस्तक वितरित की गई।’’

कार्यकत्ताओं ने दूसरे दिन अभ्यास वर्ग में संघ की शाखा के साथ की प्रार्थना

शहर मंडल प्रशिक्षण के दौरान कार्यकताओं के दूसरे दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुई। भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक साथ रेड क्वीन मैदान में मिलकर योग एवं व्यायाम किया। इसके बाद अभ्यास वर्ग के संघ की शाखा के साथ प्रार्थना भी की । प्रशिक्षण की इस कार्यशाला में बताया गया कि जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए सबसे पहले सेहत का ध्यान रखना है। स्वस्थ्य शरीर कार्य की ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत है। कार्यकताओं को ऊर्जा बनाए रखने के लिए नियमित योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए। योगाभ्यास से शरीर और मन दोनों को सकारात्मक ऊर्जा शक्ति मिलती है।रात्रि विश्राम करने वाले कार्यकताओं के प्रात: योगाभ्यास किया । महिला मंडल एवं महिला मोर्चा से जुड़ी कार्यकताओं ने भी योग सत्र के भागीदारी नींबुओं। इस दौरान जिला भाजपा ध्यक्ष अरुण धर दीवान की मौजूदगी रही।

You Might Also Like

फर्जी दस्तावेज के जरिए ऑनलाईन बने पाकिस्तानी भाई-बहन का आईडी

फॉर्च्यूनर गाड़ी से बरामद हुआ 5,00,000 कैश

फर्जी पुलिस बनकर वृद्ध महिला से सोने की चैन की छिनताई

ईश्वर भक्ति का क्रम सबसे ऊपर हो- बाबा प्रियदर्शी राम

मोती महल प्रांगण में कुश्ती के लिए अखाड़ा हुआ तैयार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छ: सगी बहनों की संगीत धारा से बहेगी ग्राम खिचरी में राम कथा की रसधार
Next Article उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

खबरें और भी है....

रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त
रामनवमी शोभा यात्रा का आज साक्षी बनेगा रायगढ़, झंडा-तोरण व रंगीन लाईटें बना आकर्षण का केंद्र
मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला
रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई
खड़ी वाहनों से फिर होने लगी डीजल चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?