NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए प्रगति नगरवासी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए प्रगति नगरवासी
रायगढ़

मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए प्रगति नगरवासी

तत्काल दिया गया आवास, शिफ्टिंग में सहयोग के लिए प्रशासन की टीमें तैनात, निगम का अमला लोडिंग अनलोडिंग में कर रहा मदद, लोगों के भोजन की है व्यवस्था, लोगों ने कहा: सुरक्षित कैंपस के अंदर मिला पक्का मकान, सारी सुविधाएं हैं मौजूद

lochan Gupta
Last updated: June 15, 2025 12:20 am
By lochan Gupta June 15, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। प्रगति नगर से विस्थापित हुए परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा मां विहार में बने प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट किया जा रहा है। यहां उनके रहने की व्यवस्था की गई है। लोगों के सामान की शिफ्टिंग के लिए नगर निगम की टीमें लगी हुई हैं। लोगों के सामान को लोड कर मां विहार कॉलोनी में उन्हें दिए जा रहे आवासों में कॉलोनी में पहुंचाने का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। यहां शिफ्ट हो रहे लोगों के भोजन की व्यवस्था भी की गई है।


मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट हुए लल्लू तिवारी ने बताया कि कॉलोनी में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। यहां हमें पक्के मकान मिल रहे हैं। जिससे मकान की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। यहां पानी, बिजली, नाली की व्यवस्था है। चारों ओर बाउंड्रीवाल है। साफ -सफाई की व्यवस्था भी नगर निगम द्वारा करवाई गई है। उन्होंने बताया कि जहां रह रहे थे वहां रिश्ता करने में भी हमें दिक्कत होती थी। अब एक अच्छे और व्यवस्थित कॉलोनी में रहने को मिलेगा तो परिवार का जीवन भी बेहतर होगा। इसी प्रकार श्री उपाध्याय ने कहा जिला प्रशासन की ओर से रहने के लिए तत्काल मकान दिया गया है। सामान की शिफ्टिंग में हर संभव मदद किया जा रहा है। नगर निगम की टीम हमारे सामान की लोडिंग- अनलोडिंग में सहायता कर रही है। यहां एक सुरक्षित कैंपस में हमें घर दिया गया है। रूपकुंवर श्रीवास ने कहा नगर निगम द्वारा आवास दिया गया है। सामान लाने और यहां चढ़ाने में भी सहयोग दिया जा रहा है। हमें तत्काल पक्का मकान दिया गया है। यहां रहने के लिहाज से नगर निगम द्वारा सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रगति नगर से जिन्हें शिफ्ट किया जाना हुआ उनके सहयोग के लिए प्रशासन की टीमें तैनात हैं। मां विहार कॉलोनी में रहने की व्यवस्था की गई है। यहां पहुंचने वाले लोगों को आवास दिए जा रहे हैं। इसके लिए यहां हेल्प डेस्क बनाया गया है। लोगों की शिफ्टिंग के लिए नगर निगम का अमला लोगों का सहयोग कर रहा है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 47 लोगों को आवास दिया जा चुका है। करीब 13 लोग शिफ्ट भी कर चुके हैं। सभी लोगों के शिफ्टिंग के लिए तैयारी की गई है।

You Might Also Like

मां बोली मेरी बेटी के हत्यारे को दो फांसी

पुसौर ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूरी हो : दिनेश बेहरा

चार्टेड अकाउंट्स दिवस पर वित्त मंत्री ने दी बधाई

डेंगू को लेकर ओपी चौधरी के नेतृत्व में जिला भाजपा ने प्रशासन को सौपा ज्ञापन

कोतवाली में पदस्थ एएसआई इंगेश्वर व दिलीप हुए पदोन्नत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रगति नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Next Article दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
खड़ी ट्रेलर से टकराया बाइक चालक, हुई मौत
दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए प्रगति नगरवासी
प्रगति नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?