NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल
रायगढ़

बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल

थाना प्रभारी तमनार ने ली ग्राम कोटवारों की बैठक

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 12:25 am
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में अपराध मुक्त रायगढ़ के लक्ष्य को लेकर जिले में सूचनातंत्र को मजबूत करने तथा बीट पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं । एसएसपी शशि मोहन द्वारा सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को बीट प्रणाली को प्रभावी बनाये जाने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना तमनार में थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा ग्राम कोटवारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस-जन सहयोग को सुदृढ़ करने और “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक में थाना प्रभारी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम के लिए बीट प्रभारी नियुक्त हैं और ग्राम कोटवारों को उनके साथ नियमित संपर्क बनाए रखना होगा, ताकि गांव स्तर पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि की सूचना समय पर पुलिस तक पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नवपदस्थ एसएसपी की मंशा के अनुरूप बीट प्रणाली को सक्रिय एवं जवाबदेह बनाया जाएगा, जिससे अपराध नियंत्रण के साथ घटना-दुघर्टना में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई संभव हो सके।
थाना प्रभारी ने ऑपरेशन आघात के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि तमनार क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा तथा खुडखुडिया जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को पूर्णत: प्रतिबंधित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कोटवारों को निर्देशित किया कि गांव में यदि कहीं भी इस प्रकार की गतिविधि संचालित होती दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
बैठक में सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी विशेष बल दिया गया। बच्चों की परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए गांवों में अनावश्यक डीजे अथवा तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर नियंत्रण रखने, समझाइश देने तथा आवश्यकता पडऩे पर पुलिस को अवगत कराने कहा गया। साथ ही प्रत्येक गांव में मुसाफिर पंजी संधारित करने, बाहरी व्यक्तियों, जड़ी-बूटी बेचने वाले फेरीवालों, सोना-चांदी चमकाने वाले घुमंतू व्यक्तियों का विवरण दर्ज करने तथा संदिग्ध स्थिति में उन्हें गांव से हटाने की प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी ने बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए तथा ग्रामीणों तक यह जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया। सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शराब सेवन के बाद वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश देने को कहा गया।
तमनार पुलिस द्वारा आयोजित यह बैठक पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और ग्राम स्तर पर अपराध की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से अपराध मुक्त एवं सुरक्षित क्षेत्र की दिशा में ठोस आधार तैयार किया जा रहा है।

You Might Also Like

निर्धारित प्रक्रिया का करें पालन, समय का रखें विशेष ध्यान : कलेक्टर

रेड डालने पहुंची पुलिस को धमकाना मुन्ना पंडित को पड़ा महंगा

2 जून को कैरियर काउंसलिंग सेमिनार

किशोरी को भगाने वाला युवक गिरफ्तार

बेकाबू बाइक चालक ने दो युवकों को ठोका, दोनों की हालत गंभीर, उपचार जारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चार श्रम संहिता के विरोध में हुआ धरना प्रदर्शन
Next Article चार मौत के बाद परिजनों ने एनएच-49 पर किया चक्काजाम

खबरें और भी है....

रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 मैकेनिक को पिकअप ने कुचला
फिल्मी-स्टाइल में युवतियों से छेड़छाड़
महलोई स्कूल में कलेक्टर की दबिश, दो शिक्षकों पर गिरी गाज
चार मौत के बाद परिजनों ने एनएच-49 पर किया चक्काजाम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?