खरसिया। नगर पालिका खरसिया एवं जनपद पंचायत खरसिया के संयुक्त तत्वावधान में आज पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी की 300 वीं जन्म जयंती गोष्ठी एवं राष्ट्रभक्ति संगीत संध्या उत्कृष्ट कार्य में महिलाओं का सम्मान के रूप में बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर खरसिया विधानसभा क्षेत्र की अपने-अपने कार्य क्षेत्र में विशेष एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। यह आयोजन सामाजिक चेतना, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक जागरूकता का अनुपम उदाहरण बना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग अतिथि के रूप में छाया विधायक महेश साहू रायगढ़ से आए हुए पवन शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र प्रकाश गबेल जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ हितेश गबेल एसडीओपी प्रभात पटेल नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल नगर पालिका उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सतीश अग्रवाल पार्षद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधारी गबेल विजय शर्मा रवि सहिस राधेश्याम राठौर दीपक अग्रवाल लोचन राठौर अरुण चौधरी विनोद सिदार जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे मनोज राठौर डॉक्टर श्रवण श्रीवानी गायत्री केसरवानी लक्ष्मी देवी साहू अशोक अग्रवाल मंडी मुख्य नगर पालिका अधिकारी विक्रण भगत विकास भोई एवं सभी कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी एवं अहिल्याबाई होल्कर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ी राज गीत अरपा पैरी के धार से किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने रानी अहिल्याबाई होल्कर का पूर्ण स्मरण करते हुए उनके जीवन के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान शिव की अनन्य भक्त पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन भारतीय इतिहास की धरोहर है। उनका जीवन बहुत ही संघर्ष पूर्ण रहा उन्होंने अनेकों मंदिरों और धार्मिक स्थलों का जिर्णोद्धार करवाया उन्होंने उस युग में शासन किया, जब महिलाओं को निर्णय लेने की स्वतंत्रता तक नहीं थी। बावजूद इसके, उन्होंने अपने पराक्रम, दूरदृष्टि और सेवा भाव से एक आदर्श शासन स्थापित किया। वे महिला नेतृत्व, प्रजावत्सलता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रतीक हैं। महिलाओं को निर्णय लेने की स्वतंत्रता तक नहीं थी। बावजूद इसके, उन्होंने अपने पराक्रम, दूरदृष्टि और सेवा भाव से एक आदर्श शासन स्थापित किया। वे महिला नेतृत्व, प्रजावत्सलता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रतीक हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में अहिल्याबाई जी के विचार और कार्य पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। युवाओं और महिलाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में समरसता, न्याय और सेवा को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, सेवा का एक सशक्त मंच हो सकता है यह अहिल्याबाई होलकर जी ने सिद्ध किया हम अहिल्याबाई होल्कर जी के विचारों से प्रेरणा लेकर राजनीति में सेवा का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में छाया विधायक महेश साहू एसडीओपी प्रभात पटेल रविंद्र गबेल एसडीपी प्रभात पटेल पवन शर्मा डॉ हितेश गबेल कार्यक्रम प्रभारी सतीश अग्रवाल ने भी रानी अहिल्याबाई होलकर के संबंध में अपने विचार रखें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों के लिए हाईटी जलपान की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, सदस्यगण, अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पत्रकारों के साथ-साथ खरसिया क्षेत्र की महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।