NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा विकास करती है, ठगने का काम कांग्रेस करती है : विष्णु देव साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > भाजपा विकास करती है, ठगने का काम कांग्रेस करती है : विष्णु देव साय
रायपुर

भाजपा विकास करती है, ठगने का काम कांग्रेस करती है : विष्णु देव साय

आदिवासी और अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों का विकास मोदी जी और भाजपा ने किया

lochan Gupta
Last updated: April 26, 2024 10:08 pm
By lochan Gupta April 26, 2024
Share
6 Min Read

रायपुर/मस्तूरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने आदिवासी एवं अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्रों के हितों की सदैव चिंता की है। भाजपा की सरकार में अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों का विकास तेजी से हुआ है। आज गिरौदपुरी में भव्य जैतखाम का निर्माण और वहां के विकास का काम हमारी भाजपा सरकार ने किया है। मस्तूरी क्षेत्र के सडक़ों के विकास के लिए पूर्व की रमन सरकार ने 123 करोड़ रुपए स्वीकृत किये थे। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 34 करोड़ रुपए की स्वीकृति भाजपा सरकार ने ही दी थी। मतलब सडक़, पानी, बिजली की चिंता केवल भाजपा ही करती है। कांग्रेस केवल ठगने का काम करती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर के चिल्हाटी, मस्तूरी में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता अपनी निश्चित हार देखकर हताशा में हमारे प्रधानमंत्री पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, मोदी जी को लाठी से मारने की बात कहते हैं तो कवासी लखमा, मोदी जी को मर जाए कह रहे हैं। जो बहुत ही शर्मनाक है। ऐसे लोगों को जनता करारा जवाब देगी, जीरो पर आउट करेगी। मुख्यमंत्री ने जनता से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू को भारी मतों से जिताकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।
कांग्रेस और भूपेश बघेल को घेरते हुए श्री साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। तभी तो छत्तीसगढ़ की जनता ने 2023 में कांग्रेस को सरकार से आउट कर दिया।
उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव सट्टा एप निर्बाध रूप से चले इसके लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा, एफआईआर भी दर्ज हुआ। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। जेल में चक्की पीस रहे हैं। जमीन पर सो रहे हैं, मच्छर काटने से परेशान हैं। छ: महीने से एक साल हो गए उनका जमानत नहीं हो रहा है। आज भी कई भ्रष्ट अधिकारी जेल गए हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। कांग्रेस को फिर से सबक सिखाना है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को जीरो में आउट करना है। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया। उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी हो चुकी है, जिससे कि प्रदेश के रामभक्त अयोध्या में भांचा राम के दर्शन का लाभ पा रहे हैं। साथ ही उन्होंने मोदी की गारंटी में जो बचे वादे हैं उनको भी सांय-सांय पूरा करने की बात कही।
श्री साय ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षडय़ंत्र कर रही है। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करने आया हूँ कि हताश और निराश हो चुकी कांग्रेसियों के इस बहकावे में बिल्कुल मत आइये। जब तक छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार है महतारी वंदन योजना भी बंद नहीं होगी। महिलाओं को निरंतर इसका लाभ मिलता रहेगा। हर महीने के पहले सप्ताह में राशि दे दी जाएगी। जनसभा में लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू, विधायक धरमजीत सिंह, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बाँधी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व महापौर किशोर राय, राजेश्वर भार्गव, विष्णु यादव सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

You Might Also Like

सिंधी समाज के पंडित को किडनैप कर पिटाई से आंतें फैली

सडक़ दुर्घटना व बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट में मृतकों व घायलों को मुआवजा राशि मंजूर

पंचायत सचिव और सरपंच को एसीबी ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

कलेक्टर के आदेश की अवमानना, बैंक में महिलाएं हो रहीं परेशान

राजधानी के मास्टर प्लान में बड़ा फर्जीवाड़ा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में मिसफायर, हेड कॉन्स्टेबल की मौत
Next Article दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कुम्हारी-सरोना व बिलासपुर-गतोरा ऑटोमेटिक सिग्निलिंग प्रणाली में परिवर्तित

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
खड़ी ट्रेलर से टकराया बाइक चालक, हुई मौत
दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए प्रगति नगरवासी
प्रगति नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?