रायगढ़। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुइने जा रहा है। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मोर छ्इयां भुइयां’ की तीसरी कड़ी, ‘मोर छइयां भुइयां 3’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रदेश में जोरदार तैयारियां चल रही हैं, और दर्शकों में उत्साह चरम पर है। सतीश जैन के निर्देशन में बनी यह फिल्म छत्तीसगढ़ी संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक संदेशों का शानदार मिश्रण है, जो दर्शकों को एक बार फिर थिएटर्स की ओर खींचने का वादा करती है।
फिल्म की कहानी और कलाकार
मोर छइयां भुइयां 3 एक पारिवारिक ड्रामा और एक्शन से भरपूर फिल्म है, जो छत्तीसगढ़ी परिवेश को जीवंत करती है। विगत दिनों रिलीज हुवे गानों ने दर्शकों दवारा खूब पसंद किये जा रहे फिल्म का ट्रेलर भी धूम मचा रहा है। फिल्म में मुख्य नायकों की भूमिका में मन कुरैशी, दीपक साहू और लक्षित झांजी नजर आएंगे। जबकि नायिकाओं के रूप में ऐल्सा घोष, ऋचा दीक्षित, दीक्षा जायसवाल, और इशिका यादव दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। खलनायकों की भूमिका में नितिन ग्वाला, क्रांति दीक्षित और धर्मेद्र चौबे दमदार अभिनय के साथ कहानी में रोमांच जोड़ेंगे। फिल्म में अन्य उल्लेखनीय कलाकारों में सुपर स्टार प्रकाश अवस्थी, सुरेश गोडाले, मनोज जोशी, अंजली सिंह, सुमित्रा साहू, संजय महानंद, पूरन किरी, उपासना वैष्णब, अनुराधा दुबे, विवेक चंद्र, शीतल शर्मा, और छोटे लाल साहू सहित कई प्रतिभाशाली चेहरे शामिल हैं। कुल 40 से अधिक कलाकारों की मौजूदगी इस फिल्म को एक भव्य प्रस्तुति बनातीहै।
निर्माण और तकनीकी उत्कृष्टता
निर्माता – निर्देशक सतीश जैन, जिन्होंने ‘मोर छइयां भुइयां’ (2000) और ‘मोर छइयां भुइयां 2? (2024) के साथ छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नईं ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इस बार भी अपनी रचनात्मकता का जादू बिखेर रहे हैं। सह-निर्माता ललित सिन्हा और कार्यकारी निर्माता आलेख चौधरी ने प्रोडक्शन को भव्यता प्रदान की है। छायांकन सिद्धार्थ सिंह ने किया है, जो छत्तीसगढ़ के खूबसूरत लोकेशन्स को पर्दे पर जीवंत करता है। संगीत सुनील सोनी का है, जिसमें स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया, सतीश जैन और गिरवर दास मानिकपुरी के गीत शामिल हैं। गायकों में सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, मनोज वर्मा, गोरेलाल बर्मन, अनुपमा मिश्रा, कंचन जोशी, चंपा निषाद और मोनिका सोनी जैसे नाम शामिल हैं। म्यूजिक अरैंजमेंट प्रफुल्ल बेहेरा ने किया है, जो फिल्म के गानों को यादगार बनाता है। कोरियोग्राफी चंदन दीप, एक्शन कुन्ड्राथुर एस. बाबू और संपादन तुलेन्द्र पटेल ने किया है, जो फिल्म को तकनीकी रूप से मजबूत बनाते हैं।
प्रमोशन में जोश
रायपुर में फिल्म के प्रमोशन के लिए भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। निर्मीता-निर्देशक सतीश जैन और स्टार कास्ट ने कोरबा, रायगढ और बिलासपुर जैसे शहरों में प्रमोशनल इवेट्स किए। अब रायपुर में बड़े स्तर पर प्रचार शुरू हो गया है। मल्टीप्लेक्स और स्थानीय सिनेमाघरों में पोस्टर, ट्रेलर स्क्रीनिंग और सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए दर्शकों तक फिल्म की पहुंच बनाई जा रही है। अभिनेता मन कुरैशी ने कहा, मोर छइयां भुइयां छत्तीसगढ़ के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावना है। पार्ट 3 में हमने नई कहानी और आधुनिक प्रस्तुति के साथ दर्शकों को कुछ खास देने की कोशिश की है। ऐल्सा घोष ने भी उत्साह जताते हुए कहा, यह फिल्म हर आयु र्व के लिए है, और उत्तीसगढ़ी संस्कृति को गर्व के साथ पेश करती है।
छत्तीसगढ़ी सिनेमा की विरासत
‘मोर छइयां भुइयां ने 2000 में रिलीज होकर छत्तीसगढ़ी सिनेमा को राष्ट्रीय पहचान दी थी। 2024 में मोर छइयां भुइयां 2? ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, जिसके गाने ‘मया के मौसम और टूरी आइसक्रीम खाके’ को यूट्यब पर लाखों व्यूज मिले। अब तीसरा भाग दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा रहा है। सतीश जैन ने बताया, यह फिल्म आज के सामाजिक और पारिवारिक मुद्दों को छूती है और छत्तीसगढ़ी दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगी।
रामनिवास टाकीज में हुई प्रेसवार्ता
रायगढ़ के रामनिवास टाकीज में 13 मई की शाम हुई प्रेसवार्ता में मोर छइयां भुइयां 3 के निर्माता-निर्देशक सतीश जैन के साथ फिल्म के कलाकार मन कुरैशी, दीपक साहू, लक्षित झांजी और नायिका ऐल्सा घोष एवं दीक्षा जायसवाल मौजूद रहे। रामनिवास टाकीज के संचालक अजय बेरीवाल के विशेष मनुहार पर रायगढ़ आए छालीवुड कलाकारों के संग सेल्फी लेने के लिए दर्शकों में होड़ सी मची रही।
सतीश जैन की ‘मोर छइयां भुइयां 3’ रामनिवास टाकीज में 16 मई से
रायगढ़ और चांपा -जांजगीर सहित प्रदेश में धमाकेदार होगा छत्तीसगढ़ी फिल्म का प्रदर्शन
