NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कुत्ते को नहलाने पर विवाद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कुत्ते को नहलाने पर विवाद
रायगढ़

कुत्ते को नहलाने पर विवाद

पालतू कुत्ते से हमला करवाने वाला युवक गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 2, 2025 12:17 am
By lochan Gupta April 2, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो व्यक्तियों के बीच विवाद के दौरान एक युवक ने अपने पालतू कुत्ते को हमले के लिए छोड़ दिया, जिससे पीडि़त की जांघ पर गहरी चोट आ गई। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना ग्राम कोतरलिया की है, जहां 55 वर्षीय सुरेश प्रधान, 31 मार्च की दोपहर अपने निजी तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान गांव का 21 वर्षीय कमल प्रधान अपने पालतू कुत्ते श्मैक्सश् को उसी स्थान पर नहला रहा था। जब सुरेश प्रधान ने उसे कुत्ते को अन्यत्र ले जाकर नहलाने की सलाह दी, तो कमल प्रधान ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतर आया। मारपीट के दौरान सुरेश प्रधान तालाब में गिर पड़े और जैसे ही वे बाहर निकले, आरोपी ने अपने कुत्ते को ‘छू-छू’ कहकर उन पर छोड़ दिया। कुत्ते ने उनके जांघ पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की शिकायत पर चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी कमल प्रधान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) और 118(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पीडि़त का मेडिकल परीक्षण कराया गया और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक जानवर को छोडक़र हमला करवाने की धारा 291 और 118(2) भी जोड़ी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पालतू जानवरों को नियंत्रित रखें और उनकी वजह से किसी को नुकसान न पहुंचे।

You Might Also Like

अवैध शराब से भरी पिकअप पकड़ायी,आरोपी जेल दाखिल

कोलता समाज की प्रदेश स्तरीय नई कार्यकारिणी घोषित

अब राजस्व प्रकरणों की जानकारी एक क्लिक में, घर बैठे मिलेगी नागरिकों को सुविधा

नाला किनारे जमीन अंदर छिपाकर डिब्बों में रखा महुआ पास किया गया नष्ट

चोरी की मोबाइल के साथ पकड़ाया युवक जेल पहुंचा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लोकसभा में आज 12 बजे पेश होगा वक्फ संसोधन विधेयक
Next Article अमित शुक्ला होंगे चक्रधर नगर थाना प्रभारी

खबरें और भी है....

एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
अब ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा हमारा छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
34.75 लाख लगत के निर्माण कार्यों का मेयर श्री चौहान ने किया भूमिपूजन
सुशासन शिविर में विकास कार्यों का शिलान्यास
मैनपाट में हाउसिंग बोर्ड बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन-आवासीय परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?