NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 24 मार्च से नि:शुल्क जेईई मेंस का क्रैश कोर्स आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > 24 मार्च से नि:शुल्क जेईई मेंस का क्रैश कोर्स आयोजित
जशपुरनगर

24 मार्च से नि:शुल्क जेईई मेंस का क्रैश कोर्स आयोजित

1 अप्रैल से होगा नीट हेतु क्रैश कोर्स

lochan Gupta
Last updated: March 19, 2025 12:02 am
By lochan Gupta March 19, 2025
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जि़ला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में 24 मार्च से नि:शुल्क जेईई मेन्स हेतु क्रैश कोर्स का आयोजन कराया जा रहा है। इसी तरह नीट हेतु 1 अप्रैल से क्रैश कोर्स आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले के स्थानीय निवासी विद्यार्थियों को नि:शुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि जेईई मेन्स की परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा ली जाएगी। संकल्प जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस क्रैश कोर्स के लिए सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। जिले के अंतर्गत संचालित विभिन्न शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों जिन्होंने जेईई 2024-25 की परीक्षा हेतु आवेदन भरा है और ऐसे विद्यार्थियों को यह क्रैश कोर्स कराया जाएगा। इन विद्यार्थियों को 23 मार्च को संध्या 4 बजे संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में अपनी उपस्थिति देनी होगी, साथ ही उन्हें जेईई परीक्षा के भरे गए आवेदन के कन्फर्मेशन पेज की एक फोटोकॉपी एवं आधार कार्ड की प्रति भी साथ लानी होगी। संकल्प जशपुर में कई वर्षों से जेईई मेन की तैयारी कराई जा रही है। प्रत्येक वर्ष दर्जनों विद्यार्थी जेईई की परीक्षा क्वालीफाई करते हैं, और देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों मे प्रवेश पाकर अपना भविष्य बना रहे हैं। अभी तक अकेले संकल्प के 90 से अधिक विद्यार्थी देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पा चुके हैं संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर द्वारा समस्त विद्यार्थियों को ऑनलाइन टेस्ट की भी सुविधा संस्थान में उपलब्ध कराया जाएगा द्य सभी विद्यार्थियों को जेईई मेंस स्तर का टेस्ट लेकर अभ्यास कराया जाएगा।

You Might Also Like

शराबी पति ने की पत्नी की टांगी मारकर हत्या

युवती से दुष्कर्म के फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

अवैध धान आमद पर जशपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही

बच्चों और गर्भवती माताओं को समय पर टीकाकरण करवाना है जरूरी

मां को कुल्हाड़ी से काट कर किए कई टुकड़े

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चिरायु से गर्वित को जन्मजात विकृति से मिली निजात
Next Article झाडफ़ूंक के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?