NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्याम नाम के गुलाल से गुलाबी हुआ शहर की गलियां
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > श्याम नाम के गुलाल से गुलाबी हुआ शहर की गलियां
रायगढ़

श्याम नाम के गुलाल से गुलाबी हुआ शहर की गलियां

हाथों में निशान लेकर झूमते- नाचते नजर आए श्यामप्रेमी

lochan Gupta
Last updated: February 21, 2025 12:13 am
By lochan Gupta February 21, 2025
Share
6 Min Read

रायगढ़। फाल्गुन माह में युवा श्याम प्रेमियों की संस्था श्री श्याम सरकार ने शहर में आज गुरुवार को भव्य निशान यात्रा निकाली। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्यामप्रेमी शामिल हुए। गांधी गंज से सुबह दस बजे निशान यात्रा प्रारंभ हुई जो शहर के मुख्य मार्गो जैसे श्याम टॉकीज चौक,एमजी रोड,रामनिवास टॉकीज चौक,सिल्वर पैलेस रोड, गौरीशंकर मंदिर चौक, पुत्री साल पैलेस रोड, लाल बिल्डिंग रोड, हटरी चौक से सुभाष चौक होती हुई संजय कंपलेक्स श्याम मंदिर पहुंची। श्याम मंदिर में बाबा श्याम को निशान अर्पित किया गया। मंदिर में श्री श्याम मंडल यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में हजार से 1200 निशान उठाए गए।
वहीं कृतार्थ के इस दो दिवसीय आयोजन में प्रथम दिन निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्यामप्रेमी महिलाओं ,युवतियों और युवाओ ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम गांधी गंज राम मंदिर में विधिवत निशान की पूजा अर्चना की गई  इसके बाद भक्तों को निशाना वितरित किए गए। यात्रा में सभी श्याम प्रेमी झूमते नजर आए एवं रंग गुलाल खेल कर फाल्गुन उत्सव मनाया। हाथों में रंग बिरंगे निशान लिए गुलाल के रंगों की छटा में श्याम भक्त बहुत ही मनमोहक और आकर्षक लग रहे थे। जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत हुआ पुष्प वर्षा की गई। कर्मा, ढोल धमाल,डीजे,रंग-गुलाल,पुष्प वर्षा आदि रहे यात्रा में मुख्य आकर्षण। भगवान कृष्ण की मनमोहक प्रतिमा को फूलों से सजी घोड़ा गाड़ी में रखा गया था। जो यात्रा में साथ-साथ चल रही थी।नगर वासी आरती की थाल लिए पूजा अर्चना कर रहे थे।


आज होगा रेडक्वीन में भव्य कीर्तन का आयोजन
फाल्गुन माह में आयोजित कृतार्थ  के इस दो दिवसीय आयोजन में 21 फरवरी शुक्रवार को भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया है जो शाम 7बजे स्थानीय रेड क्वीन में होगा। इस कीर्तन के लिए खासतौर पर देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल को आमंत्रित किया गया है। उनके साथ ही भजन गायिका विशि अरोड़ा और पारस लाडला भी अपनी प्रस्तुति देंगे। श्री श्याम सरकार के सदस्यों ने शहर वासियों एवं श्याम प्रेमियों से अपील की है कि आप इस कीर्तन में अधिक से अधिक पधारे कीर्तन पूर्णता नि:शुल्क है एवं किसी प्रकार का कोई पास नहीं है। समय पर आएं और अपना स्थान सुनिश्चित करें।  हम और आप मिलकर बाबा का गुणगान करेंगे और फागुन उत्सव मनाएंगे।
निशान यात्रा का जगह-जगह किया गया स्वागत
यात्रा में भक्तों ने जगह-जगह निशान यात्रा का स्वागत किया। जिसमें श्याम टाकीज की चौक में मिथुन अग्रवाल (आलू वाले), रामनिवास टॉकीज चौक में पूर्व सभापति व पार्षद सुरेश गोयल, गौरी शंकर मंदिर चौक में अधीश रतेरिया ने यात्रा में आए  प्रेमियों को सीतल पेय,फ्रूटी,लीची जूस,आइसक्रीम देकर उनका स्वागत किया। हरटी चौक में युवा श्यामप्रेमी प्रकाश निगानिया ने सभी भक्तों का फूलों से स्वागत किया। मार्ग में दिव्य शक्ति प्रमुख कविता बेरीवाल ने सभी को चॉकलेट बाट उनका अभिनंदन किया। इसके साथ ही बहुत सी जगह पर यात्रा का स्वागत सत्कार किया गया।
लाइव रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र
वहीं इस बार निशान यात्रा में एक नई चीज देखने को मिली। यात्रा के आगे-आगे रायपुर से आए कुछ कलाकार हर चौक चौराहे में तत्काल रंगोली बना रहे थे जो बहुत ही खूबसूरत थी। बड़ी और आकर्षक रंगोली देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो रहे थे। इस लाइफ रंगोली के लिए सभी ने आयोजकों की सराहना की। यह चीज रायगढ़ में प्रथम बार देखने को मिली।
कलेक्टर कार्तिकेय गोयल भी निशान यात्रा में हुए शामिल
जिला कलेक्टर कार्तिकेय गोयल भी गुरुवार को आयोजित निशान यात्रा में श्री श्याम मंदिर में शामिल। श्री गोयल ने इस आयोजन की सराहना करते हुए आयोजन को बधाई दी। उन्होंने बाबा श्याम को प्रणाम करते हुए फूल माला अर्पित की। श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल (लेन्ध्रा) ने उनका श्याम नाम का दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया। महाराज ने तिलक लगाकर उन्हें बाबा का आशीर्वाद रूपी प्रसाद दिया। कलेक्टर साहब ने कहा कि यह बहुत ही अद्भुत धार्मिक आयोजन है और मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा एवं आयोजकों की प्रशंसा की।
पुलिस प्रशासन और निगम प्रशासन का रहा भरपूर सहयोग
युवा श्याम प्रेमियों द्वारा आयोजित निशान यात्रा में रायगढ़ जिला पुलिस प्रशासन,ट्रैफिक विभाग और निगम प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला। निगम प्रशासन द्वारा शोभायात्रा मार्ग की सफाई,जल छिडक़ाव आदि कराया गया एवं यात्रा में पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। महिला पुलिसकर्मी भी यात्रा में शामिल थी। ट्रैफिक की पेट्रोलिंग गाड़ी यात्रा के आगे-आगे चल रही थी जिसे यात्रा मार्ग में कहीं श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं हुई एवं यात्रा सुचारू रूप से चलती रही। आयोजकों ने निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी

गैस सिलेंडर उपभोक्ता ई-केवायसी कराने हो रहे कतारबद्ध

पीएम आवास निर्माण में लापरवाही, तीन पंचायत सचिव निलंबित

संदिग्ध हालत में युवक की मौत

जूटमिल में आज होगा रथयात्रा का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आजादी के बाद भी आदिवासी अंचलों में सुविधाओं का अभाव
Next Article प्रदेश सरकार द्वारा लाये गये दूकानों के संबंधित कानून हृदय से स्वागत योग्य : सुशील रामदास

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?