NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रिपल इंजन की सरकार से आयेगा विकास कार्यों में तेजी : रायमुनी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ट्रिपल इंजन की सरकार से आयेगा विकास कार्यों में तेजी : रायमुनी
जशपुरनगर

ट्रिपल इंजन की सरकार से आयेगा विकास कार्यों में तेजी : रायमुनी

युवा नेतृत्व को जशपुर में मौका मिलने पर दी बधाई

lochan Gupta
Last updated: February 16, 2025 2:17 am
By lochan Gupta February 16, 2025
Share
6 Min Read

जशपुरनगर। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड मतों से जीत पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने जनता का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास कार्यों में तेजी आयेगी।वहीं जशपुर नगरपालिका में युवा नेतृत्व को मौका देने पर जनता का हृदय से अभिवादन किया है और जनादेश का सम्मान करते हुवे जीत का श्रेय भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को दिया है।
विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि जनता ने जिस प्रकार जनादेश भाजपा प्रत्याशियों को देकर अध्यक्ष सहित पार्षद पद के चुनाव में दिया है उससे प्रमाणित होता है कि राज्य में डबल इंजन की सरकार ने अच्छा काम किया है,अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से बगीचा नगरपंचायत और जशपुर नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आयेगी।राज्य और केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर मुहर लगाते हुवे जनादेश भाजपा के पक्ष में एकतरफा दिखाई दिया है,जशपुर में भाजपा ने अध्यक्ष पद सहित 20 में से 18 वार्डों में शानदार जीत दर्ज किया है और पूर्ण बहुमत की नगर सरकार भी बनाने में सफल भाजपा रही है,यहां भाजपा ने युवा चेहरा के रूप में अरविंद भगत को मौका दिया था जो 3100 से भी ज्यादा मतों से जीत दर्ज कर चुके है।वहीं नगरपंचायत बगीचा में 15 वार्डों में 8 वार्डों पर भाजपा प्रत्याशी सहित अध्यक्ष उम्मीदवार को जनता का आशीर्वाद जीत के रूप में मिला है और यहां भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है।यहां पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम के पक्ष में जनादेश देकर जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। दोनो जगह जनता का आभार व्यक्त करते हुए जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि चुनाव पूर्व जनता से किए सभी वायदे ट्रिपल इंजन की सरकार में पूरे होंगे,भाजपा ने घोषणा पत्र में जो घोषणाएं की है सभी को योजनाबद्ध तरीके से पूरा किया जायेगा।

निकाय चुनाव जशपुर में भाजपा ने 3 सीटें जीती, कांग्रेस को मिली 2 दो

जशपुरनगर। नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच में से तीन अध्यक्ष पद जीते। जशपुर नगर पालिका में भाजपा के अरविंद भगत ने कांग्रेस के हीरु राम निकुंज को 3,154 वोटों के बड़े अंतर से हराया। यहां भाजपा ने 18 पार्षद सीटें भी जीतीं। पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा की संगीता सिंह ने कांग्रेस की उर्वशी सिंह को 1,450 वोटों से हराया। बगीचा नगर पंचायत में भी भाजपा के प्रभात सेदाम ने कांग्रेस की कांति बाई को 1,342 वोटों के अंतर से पराजित किया। कांग्रेस को कुनकुरी और कोतबा नगर पंचायत में सफलता मिली। कुनकुरी में विनयशील गुप्ता ने भाजपा के सुबदल राम यादव को 81 वोटों से हराया। कोतबा में कांग्रेस के हितेंद्र पैंकरा ने भाजपा के उमाशंकर भगत को 92 वोटों से पराजित किया। पार्षद सीटों के नतीजों में पत्थलगांव में भाजपा को 8, कांग्रेस को 5 और 2 निर्दलीय उम्मीदवार जीते। कुनकुरी में भाजपा के 8 और कांग्रेस के 7 पार्षद विजयी हुए। बगीचा में भाजपा के 8, कांग्रेस के 3 और 4 निर्दलीय पार्षद जीते। कोतबा में कांग्रेस के 8 और भाजपा के 7 पार्षद जीते। चुनाव परिणामों के बाद जीत का जश्न मनाया। जशपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के सबसे मजबूत गढ़ जशपुर में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने अध्यक्ष सहित 18 पार्षद पदों पर विजय पताका लहरा कर अपनी बादशाहत कायम रखी हैं। कुल 11468 मतों में से भाजपा के प्रत्याशी अरविंद भगत को 7191 और कांग्रेस के हीरूराम निकुंज को 4037 वोट मिले। इस तरह भाजपा के युवा प्रत्याशी अरविंद भगत को 3154 वोट से विजय घोषित किया गया। नगर सरकार में इस बार भाजपा ने अपनी पकड़ 2019 की अपेक्षा और मजबूत किया है। 20 वार्डों में से 2019 के चुनाव में भाजपा ने 16 सीटों पर जीत हासिल किया था। इस साल तीन सीटों पर निर्दलीय और एक पर कांग्रेस के पार्षद जीते थे। 2024 के चुनाव में अपने पकड़ को मजबूत करते हुए भाजपा ने 20 में से 18 पार्षद नगर पालिका में पहुंचाने में सफल रही। वार्ड क्रमांक 6 से निर्दलीय प्रत्याशी कमला कुमारी मोची ने भाजपा की प्रत्याशी सविता कुमारी को पराजित किया। वहीं वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस की प्रत्याशी शबनम ने भाजपा प्रत्याशी गीता देवी ठाकुर को पराजित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह क्षेत्र कुनकुरी में कांग्रेस की जीत को पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है, जबकि जशपुर नगर पालिका, बगीचा और पत्थलगांव में भाजपा की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

You Might Also Like

शादी समारोह में दबंगों ने मचाया उत्पात

अवैध व अनाधिकृत रूप से रह रहे प्रवासियों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान

जशपुर पुलिस का महाअभियान ‘ऑपरेशन शंखनाद’ जारी

आस्था, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण अद्भुत व आकर्षक वातावरण में निकली रथयात्रा

खिडक़ी से घुसकर मसाला की चोरी, दो गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नशे के सौदागरों पर पुलिस का कड़ा प्रहार
Next Article नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की सुनामी से धराशायी हुई कांग्रेस

खबरें और भी है....

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
एबी-पीएमजेएसवाई के तहत ईलाज में छत्तीसगढ़ का चौथा स्थान
सडक़ हादसे में अड़ानी के डीजीएम की मौत
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय
रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

Popular Posts

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?