NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नोटों के बंडल के साथ चंद्रपुर विधायक का वीडियो वायरल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > नोटों के बंडल के साथ चंद्रपुर विधायक का वीडियो वायरल
रायपुर

नोटों के बंडल के साथ चंद्रपुर विधायक का वीडियो वायरल

ओपी चौधरी ने की सीबीआई जांच की मांग, विधायक बोले पहले भी हो चुकी साजिश

lochan Gupta
Last updated: September 18, 2023 1:29 am
By lochan Gupta September 18, 2023
Share
5 Min Read

रायपुर। चंद्रपुर विधानसभा के विधायक रामकुमार यादव एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह नोटों के बंडल के साथ दिख रहे हैं। रविवार को यह वीडियो सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। बीजेपी नेता ओपी चौधरी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- कांग्रेस विधायक जी के सामने रखे नोटों की गड्डी वाले इस वीडियो को स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जाँच के लिये सीबीआई को सौंपने का साहस दिखायेगी? साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि, या फिर कोयला वाले वीडियो की तरह मेरे ऊपर एफआईआर दर्ज कराएगी? कांग्रेसियों ने पिछले साल कोयला चोरी का वीडियो पोस्ट करने पर चौधरी पर केस दर्ज कराया था। चौधरी ने आगे लिखा- ये हैं कांग्रेस के छत्तीसगढ़ में चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव। अपने आप को गरीब और बेचारा के रूप में प्रस्तुत करते हैं। विधायक बनने से पहले वे गरीब थे भी। प्रधान मंत्री आवास योजना के मकान में रहते भी हैं। बाप दादा और खुद बैल चराते भी थे, जैसा कि वे खुद भी दावा करते हैं। कांग्रेस जवाब देने लायक नहीं रह गयी है। पूरे कांग्रेस के सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ को पूरे 5 साल जमकर लूटा है।
वीडियो पर बोले विधायक
इस वीडियो में नजर आ रहे चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव नें कहा कि जो वीडियो वायरल किया है, वो ही बता सकता है। न मैं पैसे की तरफ देख रहा, न बात कर रहा। कल को हवाई जहाज के सामने मेरा वीडियो ले जो तो क्या जहाज मेरा हो जाएगा ! पहले भी भाजपा के लोगों ने मेरा वीडियो वायरल किया है, पिछली बार तो चुनाव में ये कहते हुए एक वीडियो वायरल किया कि रामकुमार यादव ने पैसा लेकर विड्रॉ कर लिया था। अब किस किस वीडियो का विश्वास करेंगे लोग। विधायक यादव ने कहा मैं समझ नहीं पा रहा हूं, लगता है जोड़ तोड़ के बनाया होगा वीडियो। मेरा ध्यान ही नहीं है नोटो की तरफ, जो भी 15-20 लाख रुपए रहे होंगे वो दूर में पड़े हैं, इधर से वीडियो बनाया गया है, यदि मैंने रुपए हाथ में पकड़े होते, बात करता तो समझ में आती बात। विधायक ने आगे कहा- मैं घर में रोज गरीबों को खाना खिलाता हूं। रविवार को भी 300 से अधिक लोगों ने खाया। कोई गरीब आदमी मेरे पास आता है तो खिला देता हूं, तो भाजपा वालों के पेट में दर्द होता है। मैंने अपने क्षेत्र के गरीब बच्चों को प्लेन का सफर कराया तो मुझपर सवाल उठाए, किसी गरीब का भला किया तो उनके पेट में दर्द हो जाता है।
क्या किसी ने पैसा देने या लेने का आरोप लगाया – सीएम बघेल
कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव के नोटों की गड्डियों के साथ वायरल वीडियो के साथ भाजपा नेता ओपी चौधरी के आरोपों पर सीएम बघेल ने पलटवार किया है. मुख्यमंत्री बघेल ने सवाल किया कि क्या किसी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पैसा दिया है, या कोई ले रहा है. किसी के घर में बैठे हैं, ना कोई दावा कर रहा है देने का या लेने का. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शामिल होकर लौटे. उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में भाजपा नेता ओपी चौधरी पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि उन्होंने एसईसीएल का वीडियो डाला था, अब भी बढ़-चढक़र ट्वीट कर रहे हैं. ओपी चौधरी को जिम्मेदारी दी गई थी साइंस कॉलेज स्टेडियम भरने की, नहीं भर पाए. अब अपनी स्थिति सुधारने इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।

You Might Also Like

न्यू-ईयर पार्टी में हुआ बवाल आपस में भिड़े कारोबारी

बस्तर में जल्द ही अमन, चैन और शांति का माहौल स्थापित होगा : सीएम साय

किरणदेव की टीम में 117 पदाधिकारी, इनमें सिर्फ 9 महिलाएं

सक्ती व कोरबा के डीईओ साक्षरता बैठक से गायब

सीएम साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की, स्थिति सामान्य होने तक अधिकारियों को मुस्तैद रहने दिए निर्देश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विधायक उत्तरी जांगड़े ने450 मितानिनों का किया सम्मान
Next Article एशिया की ‘किंग’ बनी टीम इंडिया

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?