NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महादेव सट्टा ऐप केस : 24 घंटे में 9 गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > महादेव सट्टा ऐप केस : 24 घंटे में 9 गिरफ्तार
रायपुर

महादेव सट्टा ऐप केस : 24 घंटे में 9 गिरफ्तार

दोस्त के अकाउंट में कराया करोड़ों का ट्रांजैक्शन

lochan Gupta
Last updated: July 6, 2024 12:08 am
By lochan Gupta July 6, 2024
Share
5 Min Read

रायपुर। रायपुर पुलिस ने महादेव सट्टा ऐप केस में 24 घंटे के अंदर 9 लोगों की गिरफ्तारी की है। एक दोस्त ने अपने दोस्त का बैंक अकाउंट खुलवाकर महादेव सट्टा के कारोबार में लगा दिया। जब व्यक्ति ने अपने खाते में करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन देखा तो वह हड़बड़ा गया। इसके बाद उसने थाने में इसकी सूचना दी।
रायपुर पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल के बाद पुणे के एक आलीशान फ्लैट में रेड मारकर छत्तीसगढ़ के 4 युवकों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इनके पास से करोड़ों रुपए के लेनदेन की जानकारी मिली है। मौदहापारा थाने में दशरथ निषाद नाम के व्यक्ति ने स्नढ्ढक्र दर्ज करवाया कि फूल चौक के पास रहता है। वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसके दोस्त मोहित विश्वकर्मा ने कहा कि उसे एक बैंक अकाउंट की जरूरत है, जिसके बाद दशरथ ने अपने डॉक्यूमेंट से एक बैंक अकाउंट खुलवाकर मोहित को दे दिया। मोहित ने अकाउंट का एटीएम, चेकबुक और पासबुक को खुद के पास रख लिया।
30 अप्रैल को मोहित ने दशरथ को कहा कि उसका बैंक अकाउंट फंस गया है। उसे वह बंद करवाना चाहता है। इस बीच मोहित ने उसके डॉक्यूमेंट से एक मोबाइल सिम भी खरीद लिया। कुछ दिनों बाद दशरथ को शक हुआ। उसने जांच पड़ताल की तो अकाउंट से करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन दिखा। तो उसके होश उड़ गए। फिर पूरा मामला पुलिस थाने पहुंचा।
शातिर तरीके से पैनल चला रहे थे
मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल की तो उसे अकाउंट से महादेव और रेड्डी अन्ना ऐप से जुड़े करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन मिले, जो पुलिस महाराष्ट्र के पुणे के एक आलीशान फ्लैट से हुए थे। पुलिस ने रेड कार्रवाई की, जिसके बाद फ्लैट से दुर्ग के 4 युवकों समेत 5 लडक़ों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पूरा सिस्टम बनाकर सट्टा एप के एक पैनल को ऑपरेट कर रहे थे।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले में पुलिस को 47 नग मोबाइल फोन, 6 नग लैपटॉप, 1 नग टैबलेट, 2 राउटर, 2 नग लैपटॉप चार्जर, 3 नग रजिस्टर, 20 नग पासबुक, 35 नग चेकबुक, 7 नग ऑनलाइन बैंकिंग किट और 56 नग ए.टी.एम. कार्ड मिला है। जब्त समान की कीमत करीब साढ़े 12 लाख रुपए है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। गुरुवार को गिरफ्तार हुए 5 आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पुणे महाराष्ट्र के महालुंगे बानेर रोड स्थित इकोलाख सोसाइटी ब्लॉक 4बी के एक फ्लैट में भी रेड मारा। रेड कार्रवाई के दौरान फ्लैट में 4 व्यक्ति मौजूद थे, जो लैपटॉप व मोबाइल फोन के माध्यम से सेटअप तैयार कर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। इन 4 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 नग मोबाइल फोन, 3 नग लैपटॉप, 2 नग वाई-फाई, 12 नग पासबुक, 24 नग चेकबुक, 72 नग ए.टी.एम. कार्ड तथा सट्टा के पैसों का हिसाब का रजिस्टर करीब 5 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास लगभग 200 बैंक खाताओं में लेन-देन करने संबंधी जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी विस्तृत जांच व विश्लेषण की जा रहीं है। तुषार शिवनकर पिता अशोक शिवनकर उम्र 24 साल निवासी जगमल चौक के पास टिकरापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर। करण सिंह पिता त्रिलोकी नाथ सिंह उम्र 26 साल निवासी एच.एस.सी.एल. कालोनी रूआबांधा थाना कोतवाली भिलाई जिला दुर्ग। शुभम सिंह पिता हरिकिशोर सिंह उम्र 24 साल निवासी एच.एस.सी.एल. कालोनी रूआबांधा थाना कोतवाली भिलाई जिला दुर्ग। कमल चक्रधारी पिता तिहारू राम चक्रधारी उम्र 22 साल निवासी मां भवानी चौक घासीदास नगर थाना जामुल भिलाई जिला दुर्ग। इस मामले को लेकर एंटी क्राइम यूनिट एएसपी संदीप मित्तल ने कहा कि पुलिस अकाउंट से हुए ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। फिलहाल ऐसे ही करीब 50 और खातों से करोड़ों रुपए के लेनदेन के सबूत मिले हैं। इस मामले में कई अन्य आरोपियों की खोजबीन की जा रही है जल्द और गिरफ्तारियां की जाएगी।

You Might Also Like

प्रदेश में बढऩे लगे कोरोना के मामले, आज दो नए मरीजों की हुई पुष्टि

योगी ने साय को भेजा आमों का टोकरा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल अहमद रिजवी का निधन

एसईसीएल के दो-दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कोयला खान व राज्यमंत्री

पिछले 11 महीनों में पीएम आवास योजना ‘शहरी’ में आई तेजी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शिक्षा से बहुत कुछ बदलता है : सीएम
Next Article प्रवेशित छात्राओं को सीएम साय ने वितरित की साइकिल

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?