खरसिया। भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा करना प्रारंभ कर दिया है। इस सूची में खरसिया नगर मंडल से महामंत्री विजय शर्मा को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। नगर मंडल की आयोजित बैठक में चुनाव अधिकारी पूर्व विधायक लैलूंगा सत्यानंद राठिया, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा, छायाविधायक महेश साहू, नगर मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी सत्यानंद राठिया ने नगर मंडल की घोषणा की। विजय शर्मा के नगर मंडल अध्यक्ष बनने पश्चात बधाई देने वालों का तांता लगा रहा है।
विदित हो कि प्रदेश में भाजपा का संगठन चुनाव चल रहा है। बूथ कमेटियों के चुनाव के बाद अब मंडल अध्यक्षों का चुनाव हो रहे हैं। चूंकि भाजपा ने इलेक्शन नहीं सलेक्शन की पद्धति अपनाते हुए अधिकांश मंडलों में सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्षों को निर्वाचित किया है। इसी क्रम में खरसिया नगर मंडल हेतु भी विगत दिनों हुए बैठक में तीन नामों का पैनल बनाकर चुनाव अधिकारी सत्यानंद राठिया द्वारा तीन नाम जिनमें महामंत्री विजय शर्मा, महामंत्री रूपेश सराफ दो अन्य नामों का पैनल खरसिया से जिला भाजपा को प्रेषित किया गया था। जिनमें से प्रदेश नेतृत्व द्वारा एक नाम फायनल कर बंद लिफाफे में चुनाव अधिकारी सत्यानंद राठिया के हाथों से नगर भाजपा कार्यालय भेजा था। जिस पर 21 दिसम्बर को भाजपा कार्यालय खरसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। चुनाव अधिकारी सहित वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल शर्मा, छाया विधायक महेश साहू, नगर मंडल अध्यक्ष सतीष अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, गिरधारी गबेल, विनोद कबूलपूरिया, आनंद अग्रवाल, संजय शर्मा आदि अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थित में लिफाफा खोलकर अध्यक्ष पद हेतु युवातुर्क विजय शर्मा का नाम की घोषणा की गई। जैसे ही विजय शर्मा के नगर मंडल अध्यक्ष बनने की घोषणा हुई, भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय शर्मा को बधाई देने लगे तथा भाजपा कार्यालय के बाहर आतिशबाजी की गई।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने नवनिर्वाचित नगर मंडल अध्यक्ष सहित उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियों का इजहार किया। नगर मंडल अध्यक्ष निर्वाचन के बैठक में कैलाश जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष राधे राठौर, मनोज राठौर, राकेश धृतलहरे, दीपक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, मुकेश गर्ग, आकाश अग्रवाल, राहूल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, पार्षद दीनदयाल अग्रवाल, हरेराम चन्द्रा, संतोष राठौर, ललित राठौर, पुरूषोत्तम केंवट, उमाशंकर शर्मा, साहिल शर्मा, अखिल गर्ग, नीलेश ठाकुर, रवि सहिस, बबलू महंत, मालिकराम, ऐ.बी जायसवाल, बबलू अंसारी, नौशाद खान, अनिस अंसारी, अमित साहू, विकास जायसवाल, गोपाल गिरी, पंकज राय, महिला मोर्चा की अध्यक्षा सरिता सहिस सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
विजय शर्मा बने खरसिया भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष
