NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एनटीपीसी लारा द्वारा किसानों को सहायता व ग्रामीणों को चश्मा वितरण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एनटीपीसी लारा द्वारा किसानों को सहायता व ग्रामीणों को चश्मा वितरण
रायगढ़

एनटीपीसी लारा द्वारा किसानों को सहायता व ग्रामीणों को चश्मा वितरण

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 10:56 pm
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
2 Min Read

लारा/रायगढ़। किसानों को सहायता प्रदान करने एवं ग्रामीणों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एनटीपीसी लारा द्वारा हल्दी व अदरक के पौध सामग्री का वितरण तथा ग्रामीणों के लिए चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (ष्टस्क्र) के अंतर्गत संचालित की गई, जिसका उद्देश्य आसपास के समुदायों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय किसानों को हल्दी और अदरक की रोपण सामग्री प्रदान की गई, जिससे उन्हें फसल विविधीकरण अपनाने और अधिक लाभकारी खेती की ओर बढऩे में सहायता मिलेगी। यह कदम किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी आय में सुधार लाने में भी सहायक होगा।
साथ ही, पूर्व में आयोजित नेत्र जांच शिविरों में चिन्हित ग्रामीणों को सुधारात्मक चश्मे वितरित किए गए। इस पहल से लाभार्थियों को न केवल बेहतर दृष्टि प्राप्त हुई, बल्कि उनके दैनिक जीवन में सुगमता और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। कार्यक्रम में श्रीमती रेखा ठाकुर, अध्यक्ष, प्रेरिता महिला समिति, डॉ. कल्पना प्रकाश तयाडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एनटीपीसी लारा, तथा प्रेरिता महिला समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं एनटीपीसी के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि एनटीपीसी लारा स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है।
उन्होंने ऐसी पहलों को ग्रामीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। लाभार्थियों ने एनटीपीसी लारा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चश्मा वितरण से उनके दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है, वहीं रोपण सामग्री से उन्हें बेहतर खेती और आय बढ़ाने की नई उम्मीद मिली है। एनटीपीसी लारा इस प्रकार की जनहितकारी पहलों के माध्यम से न सिर्फ ऊर्जा उत्पादन में अपनी भूमिका निभा रहा है, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी पूरी कर रहा है।

You Might Also Like

तेज रफ्तार बाइक खंबे से टकराई, एक की मौत दो घायल

बहादुर बच्चों ने पानी में डूबते बच्चे की बचाई जान

जबलपुर गौठान के पास विचरण कर रहे तीन हाथी

बाहर में पुलिस गाड़ी, सूने मकान में घुसे चोर, जांच में जुटी पुलिस

गजराजों ने 6 घरों को तोडक़र खाया धान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ग्रामीण अंचल सहित पूरे जिले मे पिलाई गई पोलियों कीे दो बूंद
Next Article सौरभ श्याम संगीत सृजन केंद्र में प्रायोगिक परीक्षा संपन्न

खबरें और भी है....

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में… छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
ओम श्री रुपेश स्टील कंपनी के संचालक दयानंद व शंकर लाल पर जुर्म दर्ज
बूथ से राष्ट्रनिर्माण तक ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा-ओपी
ट्रैक्टर के पलटने से ग्रामीण की मौत
झारखंड जा रहे 7 गौवंश से भरा वाहन जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में… छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?