NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भारत जोडो पदयात्रा करने सडक़ पर उतरे कांगे्रसी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > भारत जोडो पदयात्रा करने सडक़ पर उतरे कांगे्रसी
सारंगढ़

भारत जोडो पदयात्रा करने सडक़ पर उतरे कांगे्रसी

* पदयात्रा का उद्देश्य भाईचारा व एका के साथ लोगों को जोडऩा - उत्तरी जांगड़े विधायक * कार्यकर्ताओं का उत्साह व सैकड़ो की भीड़ कार्यक्रम के सफलता की निशानी - अरुण मालाकार * बारिश में भीगते हुए कांग्रेस जनों ने किया नगर का भ्रमण

lochan Gupta
Last updated: September 9, 2023 12:59 am
By lochan Gupta September 9, 2023
Share
4 Min Read

सारंगढ़ बिलाईगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने आज ही के दिन 1 वर्ष पूर्व कन्या कुमारी से भारत जोड़ो पद यात्रा निकाली थी जो देश में सबसे बड़ी लंबी यात्रा लगभग 4080 किमी की रही। आज भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया और एक बार फिर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को प्रारंभ कर यह संदेश दिया गया कि देश में फैले नफरत को केवल मोहब्बत से जीता जा सकता है।
इसी कड़ी में आज जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मुख्यालय सारंगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी के अगुवाई में झांसी रानी बाई परिसर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई जो बस स्टैंड भारत माता चैक होते हुए आजाद चैक जय स्तंभ चैक मिलन चैक पोस्ट ऑफिस चैक अग्रसेन चैक शहर के विभिन्न गलियों से होते हुए रानी लक्ष्मीबाई कंपलेक्स में पहुंची। जहां सभा आयोजित हुई। सभा को वक्ताओं ने भी ते पानी में संबोधित किया और कार्यकर्ता बरसते पानी में कुर्सियों पर बैठे रहे। जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार ने कहा कि यह पदयात्रा एकता के संदेश देने के साथ भाईचारा और हर वर्ग हर समुदाय हर्जन को आपस में जोड़े रखने के उद्देश्य से निकल गई है आज बरसते पानी में भी आप कार्यकर्ताओं का जोश बिलाईगढ़ सरसीवा, भटगांव, बरमकेला, सरिया, सारंगढ़ कोसीर हर ब्लॉक से कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या का शामिल होना कार्यक्रम की सफलता को बयां करता है।
सारंगढ़ की विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने सारंगढ़ की जनता उपस्थित कांग्रेस नेताओं को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा राहुल गांधी जी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक पदयात्रा निकालकर आम लोगों में एकता और भाईचारे का संदेश दिया है। आम लोग उनके कारवां के साथ जुड़ते चले गए यह पदयात्रा लोगों को जोडऩे और नफरत को मिटाने का एक बड़ा उदाहरण बना।
उन्होंने कहा कि इतने बारिश में आप सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता एक मंच के नीचे पदयात्रा में शामिल हुए आपकी उत्साह कार्यक्रम की सफलता और कांग्रेस की मजबूती को बयां करता है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार, श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े विधायक, पुरुषोत्तम साहू गौ सेवा आयोग सदस्य शरद यादव कृषक कल्याण परिषद सदस्य, श्रीमती मंजू मालाकार जनपद अध्यक्ष, श्रीमती सोनी अजय बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी संजय दुबे शास महाबि अध्यक्ष जन भागीदारी, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सूरज तिवारी, घनश्याम मनहर, गनपत जांगड़े, श्रीमती मंजू लता आनंद सेवादल संयोजक प्रदेश महिला संगठक, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गोल्डी नायक पूर्व जिला प्रवक्ता एवं महामंत्री, दिलीप कुमार अनंत जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, दयाराम साहू जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस, इंदु पड़वार सेवादल जिला अध्यक्ष, ललित साहू युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, जगदीश अजगले मजदूर संघ जिला अध्यक्ष, विद्या वारिधी मैत्री विधि विधान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, मितेंद्र यादव पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष, अश्विनी चंद्र आरटीआई प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, पुष्पराज बरीहा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, शाहजहां खान अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष, शशि कांत बंटी साहू युवा मितान क्लब जिला समन्वयक, सुनीता विष्णु चंद्र ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उलखर कोसिर, पंकज चंद्र ब्लॉक कांग्रेस सरसीवा, राधे जायसवाल ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री, चंद्र कुमार नेताम जनपद उपाध्यक्ष, रामनाथ सिदार नगर पालिका उपाध्यक्ष, महेश देहरी, विष्णु चंद्रा, प्रमोद मिश्रा सोसायटी अध्यक्ष, राकेश पटेल जेल समदर्शक, अजय बंजारे नपा विधायक प्रतिनिधि, भूपेंद्र सिंह ठाकुर आईटी सेल जिला अध्यक्ष रायगढ़, अरुण गुड्डू प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस, तिलक नायक प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, नेमीचंद केशरवानी, गोपाल पांडे, रामलाल केशरवानी, सागर दीवान, विशाल आनंद, राजेंद्र चंद्रा, फूल कुमार, विश्वकर्मा, मनोज सुमन, एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए।

You Might Also Like

स्काउट जिला मुख्य आयुक्त बने अजय गोपाल

धूमधाम से मनाई गई सरंगढ़़-बिलाईगढ़ जिला की पहली वर्षगांठ

धान खरीदी का अंतिम दिवस नहीं पहुंचे 7 हजार किसान

तोड़-फोड़ प्रभावितों से बैज ने की मुलाकात, मौका स्थल का किया निरीक्षण

6 लाख रू. में बना गश्ती रोड़ में लगा सूचना बोर्ड 24 घंटे में गायब ?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आवारा कुत्तों के आतंक से त्रस्त शहरवासी
Next Article हाथियों ने सैकड़ों फेंसिंग पोल व रोपित पौधों को पहुंचाया नुकसान

खबरें और भी है....

‘मिले हर ज़ख्म को मुस्कान से सीना नहीं आया, अमरता चाहते थे पर ज़हर पीना नहीं आया…‘
राज्यपाल ने 40वें चक्रधर समारोह का किया भव्य शुभारंभ
रायगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली में फरार वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर को किया गिरफ्तार
बाइक सवारों को हाथी ने दौड़ाया, जंगल में चलते-चलते बना रहे थे वीडियो
रायगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 64 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

‘मिले हर ज़ख्म को मुस्कान से सीना नहीं आया, अमरता चाहते थे पर ज़हर पीना नहीं आया…‘
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?