सरिया। मेन चौक सरिया में इस वर्ष विजयादशमी के उपलक्ष्य में नवोदय दुर्गा समिति द्वारा हायर सेकण्डरी स्कूल मैदान में 70 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हुई, जिन्होंने आतिशबाजी के साथ रावण दहन का शानदार नजारा देखा। समिति द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम और धार्मिक परंपराओं के साथ किया गया, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग बड़ी उत्सुकता से शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत रामायण के प्रसंगों के मंचन झांकी से हुई, जिसमें भगवान राम और रावण के बीच हुए युद्ध का जीवंत चित्रण किया गया। भगवान राम द्वारा रावण का वध करने के प्रतीकात्मक दृश्य के बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ, जिसने वहां उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रावण के विशाल पुतले को आग के हवाले करते ही पूरा वातावरण पटाखों और रोशनी से जगमगा उठा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। रावण दहन के बाद मैदान में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। पत्रित्र मोहन पाणिग्राही ने बताया कि नवोदय दुर्गा समिति सरिया द्वारा यह अनुष्ठान 18 वर्षों से अनवरत चलते आ रहा है माता रानी जगदंबा जी की आशीर्वाद से आसपास के जितने भी गांव है हमारे वहां से श्रद्धालुओं भक्तगण रावन दहन मे शामिल होते है। 70 फिट के विशालकाय रावन का दहन किया गया है। गस अवसर पर सभी सदस्य उपस्थित थे।
सरिया में नवोदय दुर्गा समिति द्वारा 70 फीट रावण का किया दहन
