NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पीएम आवास योजना में लापरवाही: ग्राम पंचायत नगोई के सचिव निलंबित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पीएम आवास योजना में लापरवाही: ग्राम पंचायत नगोई के सचिव निलंबित
रायगढ़

पीएम आवास योजना में लापरवाही: ग्राम पंचायत नगोई के सचिव निलंबित

निर्माण कार्य में रुचि नहीं लेने और आदेशों की अवहेलना करने पर हुई कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: March 7, 2026 12:19 am
By lochan Gupta March 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में ग्राम पंचायत सचिव पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर जनपद पंचायत खरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत नगोई के सचिव जीवन लाल राठिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत खरसिया के पत्र के माध्यम से प्राप्त प्रतिवेदन में पाया गया कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने में सचिव जीवन लाल राठिया द्वारा रुचि नहीं ली जा रही थी। साथ ही उच्च अधिकारियों के आदेश एवं निर्देशों की अवहेलना करते हुए अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती जा रही थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यालय द्वारा 11 फरवरी 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इस पर सचिव जीवन लाल राठिया द्वारा 18 फरवरी 2026 को प्रस्तुत जवाब समाधानकारक नहीं पाया गया। जांच में उनका कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 के उप नियम (1) (एक) (दो) (तीन) के विपरीत पाया गया, जिसे कदाचार की श्रेणी में माना गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत खरसिया निर्धारित किया गया है। साथ ही इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

ग्रामीणों के पूजा स्थल पर रसूखदार का कब्जा!

श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा पर देवांगन समाज ने की अनूठी पहल

श्री अष्टप्रहरी हरि नाम यज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

बंगुरसिया मार्ग में फिर सडक़ में आए जंगली हाथी

छाल पुलिस की अवैध रूप पर कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Next Article डीजल चोर गैंग स्कार्पियो के साथ पकड़ाया

खबरें और भी है....

नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
जिले की आद्यशा ने रचा इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में अव्वल, कलेक्टर ने किया सम्मानित
निर्मोही मां ने मासूम बेटे का सिर कुचलकर मारडाला
60 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
डंडे से प्रहार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?