रायगढ़. पारिवारिक विवाद से तंग होकर एक महिला ने जहर सेवन कर ली थी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम सरवानी निवासी गौरी बाई पति श्रीराम राम (45 वर्ष) शराब पीने का आदी थी। जिसके चलते हमेशा परिवार में विवाद होते रहता था। ऐसे में 19 सितंबर को भी उसके पति से विवाद हुआ था, जिससे 20 सितंबर को उसने कीटनाशक का सेवन कर ली। जब तबियत बिगडऩे लगी तो परिजनों ने उसे खरसिया के एक प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक दिन उपचार के बाद सुधार नहीं होने पर डाक्टरों ने रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार चल रहा था। इस दौरान गुुरुवार को सुबह करीब 8 बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनेां को सौंप दिया है।
जहर सेवन कर महिला ने जान
