NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बाढ़ आपदा से निपटने एक्शन मोड में विधायक ओपी चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बाढ़ आपदा से निपटने एक्शन मोड में विधायक ओपी चौधरी
रायगढ़

बाढ़ आपदा से निपटने एक्शन मोड में विधायक ओपी चौधरी

महानदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के खतरे से दहशतजदा हैं लोग

lochan Gupta
Last updated: August 1, 2026 12:21 am
By lochan Gupta August 1, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। अंचल में हो रही बारिश से महानदी का जलस्तर तेजी से बढऩे से तटवर्ती बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। स्थिति को देखते हुए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने को तटीय गांवों में निवासरत लोगों से धैर्य और सतर्कता बरतने की अपील की। ओपी चौधरी ने कहा, पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। इससे बाढ़ जैसी स्थिति बन रही है। आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ सारंगढ़ बिलाई गढ़ शक्ति जिलों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के समुचित निर्देश दिए गए हैं।
ओपी ने कहा महानदी में आ रहे पानी के दबाव को कम करने के लिए पड़ोसी राज्य ओडि़शा की सरकार से लगातार संपर्क किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हीराकुंड डैम के ज्यादा से ज्यादा गेट खोले जाएं, ताकि महानदी में पानी का फ्लो नियंत्रित हो सके। इसके लिए वहां के अधिकारियों से बेहतर तालमेल किया जा रहा है। साथ ही छत्तीसगढ़ में गंगरेल बांध के गेट खुलने से भी जलस्तर बढ़ सकता है, इसीलिए हम पहले से तैयार हैं। आपदा की इस घड़ी में घबराहट की बजाय सतर्क रहना है। अगर बारिश इसी तरह जारी रहती है और बाढ़ की स्थिति बनती है तो उसके लिए हमें पहले से तैयार रहना होगा। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन आपकी मदद के लिए 24 घंटे तैयार है। डूब क्षेत्र में रहने वाले परिवार जरूरी दस्तावेज, दवाइयां और खाने-पीने का सामान पहले से सुरक्षित स्थान पर रखें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
विधायक ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़ सहित महानदी प्रभावित जिलों के कलेक्टर, एसपी और एसडीएम को बाढ़ से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत शिविर, नाव, एसडीआरएफ और मेडिकल टीम को तटीय गांवों के पास तैनात रखने को कहा। ओपी चौधरी ने कहा, ‘हम सब मिलकर इस चुनौती का सामना करेंगे। सरकार और प्रशासन आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।’

You Might Also Like

9 माह से गुम बालिका सकुशल बरामद

गीतिका के गीत और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पहली बार हुआ वृक्षारोपण

जिले में मंडारा रहे 140 हाथियों का दल

पुसौर में जल्द खुलेगा उप पंजीयक कार्यालय, वित्त मंत्री ओपी का प्रयास रंग लाया

जमीन छोड़ कर जुबानी जंग पर अटकी चुनावी राजनीति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार
Next Article समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ- राज्यपाल डेका

खबरें और भी है....

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ- राज्यपाल डेका
बाढ़ आपदा से निपटने एक्शन मोड में विधायक ओपी चौधरी
32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार
महानदी नदी उफान पर, तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी
जंगल से निकल कर सडक़ पर पहुंच रहा हाथियों का झुंड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ- राज्यपाल डेका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?