सारंगढ़। भाजपा संगठन अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकिल अहमद जिला भाजपा प्रवक्ता अरविंद हरी प्रिया के कार्यालय में प्रेस वार्ता लिए। अहमद साहब के साथ गुलाम रहमान खान जिला प्रभारी, अरविंद हरिप्रिया प्रवक्ता जिला भाजपा, असलम भाई जिला महामंत्री अल्पसंख्यक रायगढ़, जसविंदर सिंह जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा की उपस्थिति में प्रेस वार्ता के दरमियान शकील अहमद ने बताया कि – भाजपा सदस्यता अभियान महापर्व का शुभारंभ 2 सितंबर से किया जा चुका है। भाजपा सदस्यता अभियान के महापर्व की जानकारी दिये। प्रेस द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए शकिल साहेब ने बताया कि – इस अभियान का उद्देश्य राज्य में 31अक्टूबर तक हर ब्लॉक में नए सदस्य बनाना है। अहमद ने बताया कि – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पास सदस्यता ग्रहण किए और सदस्यता अभियान के इस महापर्व का श्री गणेश कियें। छग में इसका शुभारंभ यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा 3 सितंबर को किया गया। शकिल ने आगे बताया कि – भाजपा का शुरुआत भारतीय जनसंघ पार्टी के रूप में हुई, आपात काल के बाद यह भाजपा के रूप में स्थापित हुई और आज भाजपा दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरी है और देश के 13 राज्यों में सरकार है। अहमद ने बताया कि – महतारी वंदन योजना और किसानों के लिए दी गई सौगातो के लाभार्थी, तेंदूपत्ता बोनस के लाभार्थी भी इस अभियान का हिस्सा बनकर भाजपा का सदस्य बनेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा शकिल अहमद ने कहा कि यह संगठन का महापर्व है और इसे सफल बनाने के लिए सभी वरिष्ठ नेता जिलों में आकर इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा की रीति रही सबका विकास, सबका साथ और सबका विश्वास इसी कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए अल्पसंख्यक सदस्यता इजाफा करने के लिए मेरा आगमन सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में हुआ है।इस दौरान सैकड़ो नए सदस्य बनाए गए। जिसमें अफरोज खान, जुम्मन खान, नासिर खान, हरविंदर पाल सिंह बग्गा, हरप्रीत सिंह भामरा, लियाकत मोहम्मद, निजामुद्दीन खान, बंटी बग्गा, सतबीर सिंह बग्गा के साथ ही साथ अन्य 50 लोगों को सदस्यता दिलाई गई। प्रेस वार्ता में पत्रकार भरत अग्रवाल के साथ अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।



