सारंगढ़। भाजपा सालर मल्दा मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय का जन्मदिन बेहद अनूठे व सेवाभावी ढंग से मनाया। श्री पांडेय के निवास पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका तुलादान किया, जिसमें उन्हें फलों से तौला गया। तुलादान से प्राप्त इन सभी ताजे फलों को बाद में जरूरत मंदों और ग्रामीणों के बीच वितरित कर खुशियां बांटी गईं।
यह पूरा गरिमामय कार्यक्रम सालर मल्दा मंडल के अध्यक्ष योगेश्वर पटेल,जिपं सदस्य हरिहर जायसवाल के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ। जन्म दिन के इस विशेष अवसर पर संजय पांडेय को मंच पर तराजू के एक पलड़े पर बैठाया गया, जबकि दूसरे पलड़े पर तरबूज, केले और नारियल जैसे मौसमी फल रखकर उनके वजन के बराबर तौला गया इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुलदस्ता भेंटकर और माला पहनाकर अपने चहेते नेता को जन्मदिन की शुभ कामनाएं दीं।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख जन प्रतिनिधि, समाज सेवी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ?दीपक अग्रवाल,?चंद्र किशोर सारथी सरपंच प्रतिनिधि, युधिष्ठिर मंथन,? ध्रुव महंत, प्रतीक पटेल, नीरज,? वरिष्ठ पत्रकार जगन्नाथ बैरागी एवं पत्रकार रामगोपाल वैष्णव सहित दर्जनों प्रबुद्ध जन और कार्यकर्ता उपस्थित रहें राज नीति चमक दमक से दूर, इस जन्म दिन को सेवा संकल्प से जोड़ते हुए तुला दान से प्राप्त सभी फलों को तत्काल ग्राम फर्सवानी ले जाया गया भाजपाईयों ने गाँव की महिलाओं, मासूम बच्चों और बुजुर्गों को एकत्रित कर फल वितरित किए। ?फल ग्रहण करने के बाद गाँव के बुजुर्गों ने जिपं अध्यक्ष संजय पांडेय के उत्तम स्वास्थ्य, सुखी जीवन और दीर्घायु होने का हृदय से आशीर्वाद दियें। कार्यकर्ताओं ने कहा जनता की सेवा ही भाजपा का मूल मंत्र है और अध्यक्ष का जन्म दिन मनाने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता था।
जिपं अध्यक्ष संजय पांडेय को फलों से तौला गया



