सारंगढ़। नगर के केशरवानी भवन में केशरवानी सेवा समिति, महिला समिति एवं तरुण सभा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमा मय एवं उत्साह पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय जनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि के आगमन एवं स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन एवं महर्षि कश्यप मुनि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का विधिवत शुभारंभ कियें। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उमेश चंद गुप्ता ष्ट्र, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभा केशरवानी वैश्य महासभा, रतन मणि केशरवानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अभा केशरवानी वैश्य महासभा व श्रीमती दिव्या केशरवानी, रा. वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभा केशरवानी वैश्य महिला सभा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश गुप्ता महामंत्री, छग राज्य केशरवानी वैश्य सभा द्वारा की गई विशिष्टअतिथि के रूप में उमेश केशरवानी, रा. मुख्य संयोजक/राष्ट्रीय प्रभारी समिति, अभा केशरवानी वैश्य महासभा, कृष्ण कुमार केशरवानी, रा.मुख्य संयोजक राष्ट्रीय समन्वय समिति, अभा केशरवानी वैश्य महासभा, देवेंद्र केशर. उपा. छग राज्य केशरवानी वैश्य सभा व श्रीमती प्रतिभा केश. रा. उपा., छग रा. केशरवानी वैश्य महिला सभा सहित गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
तीनों समितियों के अध्यक्षों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल एवं चंदन तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में स्वागत नृत्य अनुषा व अपेक्षा के द्वार प्रस्तुत किया गया एवं स्वागत गीत अपर्णा व स्मिता केशरवानी के द्वारा अतिथि गढ़ के सम्मान में मनमोहक प्रस्तुति दी गई। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय कराया गया एवं समाज सेवा, संगठन की मजबूती, समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ शपथ ग्रहण कराया गया। केशरवानी सेवा समिति सारंगढ़ में अध्यक्ष पद की शपथ निखिल बानी ने ली। महा मंत्री पद पें सतीश केशरवानी, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज गुप्ता सहित पूरी कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण किया। केशरवानी महिला समिति में अध्यक्ष पद पर श्रीमती अल्का केशरवानी, महा मंत्री पद पर श्रीमती अंजनी केशरवानी सहित पूरी टीम ने शपथ ग्रहण कियें तरुण सभा में अध्यक्ष पद पर श्री शुभम एवं महामंत्री पद पर श्री अमन सहित पूरी टीम ने शपथ ग्रहण किया। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए राजेश गुप्ता ने समाज की एकता संगठन की मजबूती एवं समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि श्री उमेश चंद गुप्ता एवं श्री रतनमणि केशरवानी ने अपने उद्बोधन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, संस्कार, युवा विकास एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।
अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य सभा की राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने समाज के इतिहास के बारे में बोली कि समय समय पर सामाजिक मंचों में समाज के इतिहास को बताना जरूरी है ताकि भावी पीढ़ी को समाज का इतिहास याद रहे विशिष्ट अतिथि उमेश केशरवानी जी ने अपने उदबोधन में संविधान के पालन पर जोर दिया साथ ही केशरवानी वैश्य वेलफेयर ट्रस्ट से जुडऩे का आह्वान किया अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। श्रीमति दिव्या केशरवानी द्वारा समाज के नवीन अध्यक्ष का साल श्रीफ़ल से सम्मानित किया गया और समाज मे एकता बनाये रखने की बात कही वही श्रीमति प्रतिभा केशरवानी के द्वरा नये अध्यक्ष व पूरी टीम को बधाई दी गई। नवीन अध्यक्षों द्वारा भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों एवं आगामी कार्य योजनाओं के संबंध में उद्बोधन दियें। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन डॉ. रितेश केशरवानी एवं डॉ. तोषी केशरवानी द्वारा किया गया। अंत में केशरवानी सेवा समिति के अध्यक्ष निखिल बानी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाजजनों का कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल एवं गौरवमयी बनाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
केशरवानी समाज का शपथ ग्रहण अध्यक्ष निखिल ने ली शपथ
केशरवानी समाज का शपथ ग्रहण अध्यक्ष निखिल ने ली शपथ



