NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध कालोनियों का चिन्हांकन कर करें कार्यवाही-कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अवैध कालोनियों का चिन्हांकन कर करें कार्यवाही-कलेक्टर
रायगढ़

अवैध कालोनियों का चिन्हांकन कर करें कार्यवाही-कलेक्टर

नक्शा-बटांकन के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: July 20, 2024 12:09 am
By lochan Gupta July 20, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। नक्शा-बटांकन के कार्यो में अपेक्षाकृत प्रगति कम हैं, सभी एसडीएम व तहसीलदार हल्कावार पटवारियों के कार्यों की समीक्षा करें। उक्त बातें आज कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कही। इस दौरान एडीएम सुश्री संतन देवी जांगडे, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
्रकलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने अनुविभागवार नक्शा-बटांकन के कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने तहसीलदारों से कहा कि कार्य में आवश्यक प्रगति लाए, इसके लिए पटवारियों के कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य नहीं करने वाले पटवारियों पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने डायवर्सन, ई-कोर्ट, भूमि आबंटन, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र पटवारी की उपलब्धता और अभिलेख दुरूस्तीकरण, भू-राजस्व वसूली, भू-अर्जन प्रकरणों का मुआवजा भुगतान की स्थिति, आरबीसी 6-4, भू-अर्जन जैसे विभिन्न लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होने ई-कोर्ट निराकृत प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा वर्तमान में स्थिति बेहतर है, सभी इसका अवलोकन करते रहे। इसी प्रकार उन्होने आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए ताकि वारिसानों को सही समय पर आर्थिक सहायता राशि मिल सके। इसी प्रकार उन्होंने भू-अर्जन मुआवजा भुगतान की समीक्षा करते हुए कहा कि मुआवजा वितरण की कार्यवाही प्राथमिकता से किया जाए, इस कार्य में लेटलतीफी नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने अविवादित, विवादित नामांतरण, बटवारा जैसे विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भू-अर्जन के प्रकरणों में अविलंब रिकॉर्ड दुरुस्ती का कार्य किया जाए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को भू-राजस्व कर वसूली के कार्य को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुविभागवार अवैध कालोनियों का चिन्हांकन कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने जिले में वर्षा एवं कृषि की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि जिले में कृषि की स्थिति का अवलोकन कर खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री गोयल ने स्कूली बच्चों के साथ कॉलेज के विद्यार्थियों के आय, जाति, निवास बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने डायरिया के रोकधाम लिए अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सीएमओ के माध्यम से ठेला एवं गुमटियों में उपलब्ध पानी एवं खाद्य का निरीक्षण करवाने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

खनिज चूना पत्थर व रेत का अवैध परिवहन करते 4 वाहन पकड़ाये

एनएच 49 के अभिशप्त चपले मोड पर फिर हुआ सडक़ हादसा

कोल वाशरी कब्जे को लेकर दो कारोबारी गुट भिड़े

जेएसपी के लिए सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता

रेलवे कारीडोर के लिये सहमत नही ग्रामीण, बैठक में मिला निर्णय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ना अनुमति ना निगम को लिया भरोसे में, जिला प्रशासन को दिखाया ठेंगा
Next Article बाकारूमा से लैलूंगा मार्ग चढ़ रहा भ्रष्टाचार की भेंट

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?