सारंगढ़। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश पांडे बताया कि नगर पालिका चुनाव हेतु वार्ड परिसीमन प्रारंभ कर दी गई है सचिव छ.ग. शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर के निर्देश 14 जून 24 के परिपालन में तथा प्रशिक्षण 21 जून 24 में दिए गए निर्देशानुसार नपा परिषद सारंगढ़ के निर्धारित 15 वार्ड हेतु नए सिरे से वार्डों का परिसीमन किया जाना है। अतैव नगरपालिका (वार्डों का विस्तार) नियम 1994 के नियम 6 के तहत सीमा निर्धारण संबंधी प्रस्ताव तैयार करने हेतु सीएमओ पांडेय द्वारा निम्नांकित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। उत्तम सिंह कंवर उप अभियंता नोडल अधि. हेम प्रकाश तिवारी, प्रभारी अधिकारी गोविन्द साहू, सहायक रोशन कुमार यादव, देवल कुमार साहू, गोपाल यादव, शत्रुघन लाल यादव, नेमेश कुमार यादव, सुनील कुमार पाण्डेय यह आदेश तत्काल प्रभाव शील होगा। वार्ड परिसीमन की संपूर्ण कार्य वाही हेतु 24 जून 24 से 8 जुलाई 24 तक का समय सीमा निर्धारित है। अतैव निर्धारित समय सीमा का ध्यान रखा जावे तथा वार्ड परिसीमन की कार्यवाही पूर्ण कर नोडल अधिकारी एस डीएम (रा.) सारंगढ़ के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।
सारंगढ़ वार्ड परिसीमन की तैयारी प्रारंभ हो गई है

By
lochan Gupta
