NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेडी टू ईट का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को सौंपना सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय : कृष्ण कुमार राय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > रेडी टू ईट का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को सौंपना सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय : कृष्ण कुमार राय
जशपुरनगर

रेडी टू ईट का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को सौंपना सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय : कृष्ण कुमार राय

lochan Gupta
Last updated: May 26, 2024 10:49 pm
By lochan Gupta May 26, 2024
Share
3 Min Read

जशपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने पिछली कॉंग्रेस सरकार की कार्यशैली और सोच पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि कॉंग्रेस की नजर में छत्तीसगढिय़ा लोग केवल और केवल सत्ता हासिल करने का साधन मात्र रहे हैं। तभी तो पिछले पांच सालों में तरह-तरह के प्रपंच करके प्रदेश के किसानों, महिलाओं, मजदूरों, युवाओं सहित सभी वर्गों के विकास को अवरुद्ध करने का प्रयास किया गया। पिछली कॉंग्रेस सरकार के षड्यंत्र और छल प्रपंच को भाजपा के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच उजागर करते रहे। जनता ने भाजपा के पन्द्रह सालों की सरकार और उसके बाद कॉंग्रेस की पांच सालों की सरकार देखी थी। विधानसभा के चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा पर फिर से विश्वास व्यक्त किया। जशपुर जिले की तीनों सीटों पर भाजपा के विधायक निर्वाचित हुए और जशपुर जिले के एक सरल और लोकप्रिय आदिवासी किसान नेता विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश में बहुमत से सरकार बनी।
श्री राय ने आगे कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ बनाया और भाजपा इसे सँवारने में लग गयी है। पिछली कॉंग्रेस सरकार ने स्वच्छता का बहाना बनाकर रेडी टू ईट पूरक पोषण आहार का काम प्रदेश की महिला स्वसहायता समूह से छीनकर बीज विकास निगम को दे दिया था। तब के कॉंग्रेसी विधायकों ने इस पर चुप्पी साध ली। कोई कुछ नहीं बोला।
भाजपा तो कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जमीन से जुड़ा रहता है, जनता के बीच रहता है। उसे जनता के विभिन्न वर्गों के साथ हुए अन्याय और उनकी पीड़ा की जानकारी रहती है।
उक्त बातें कहते हुए श्री राय ने यह भी कहा कि अब महिला स्वसहायता समूहों की पीड़ा दूर हो जाएगी। सम्भवत: जुलाई महीने से रेडी टू ईट का कार्य उन्हें सौंपने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। भाजपा सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की महिला स्व सहायता समूहों के सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। यह निर्णय समूह को आत्मनिर्भर बनाने में निश्चित रूप से सहायक होगा। यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। छत्तीसगढ़ को संवारने की दिशा में यह एक बड़ा कदम साबित होगा।
जशपुर विधायक ने विधानसभा में उठाया था मामला-
दिसम्बर में भाजपा की सरकार बनने के बाद, फरवरी- मार्च महीने में विधानसभा सत्र आयोजित हुआ। इसी विधानसभा सत्र में जशपुर की विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने महिला स्वसहायता समूहों के साथ हुए इस अन्याय और उनकी पीड़ा की तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। श्रीमती भगत की इस पहल पर महिला एवं बालविकास विभाग की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विधानसभा में ही रेडी टू ईट का कार्य महिला स्वसहायता समूह को पुन: देने की घोषणा कर दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री और निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने भी प्रशंसा की थी।

You Might Also Like

विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

14 चक्का ट्रक से गौ-तस्करी करते सरफराज गिरफ्तार

तपकरा के केरसई में हाथियों का तांडव

सीएम साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ

एनटीपीसी लारा ने जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधा के विकास के लिए समझौता किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जशपुर का सालाना उर्स 1 और 2 जून को
Next Article रेडी टू ईट का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को सौंपना सरकार का ऐतिहासिक निर्णय : भाजपा

खबरें और भी है....

प्रदेश के 7 नगरीय निकायों को मिलेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार
तालाब में डूबने से भाई-बहन सहित चार बच्चों का करुणांत
ट्रैक्टर व स्कूटी भिडं़त, बीएड की छात्र की मौत
बेकाबू होकर सितारा बस खेत में पलटी
विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला

Popular Posts

प्रदेश के 7 नगरीय निकायों को मिलेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?