NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पत्थलगांव में आदिवासी जमीन विवाद गहराया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पत्थलगांव में आदिवासी जमीन विवाद गहराया
जशपुरनगर

पत्थलगांव में आदिवासी जमीन विवाद गहराया

बरगलाकर कराई जा रही रजिस्ट्री के आरोप, सडक़ों पर उतरा समाज

lochan Gupta
Last updated: May 4, 2026 11:26 pm
By lochan Gupta May 4, 2026
Share
3 Min Read

पत्थलगांव। पत्थलगांव क्षेत्र में आदिवासी जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। सोमवार को सैकड़ों आदिवासी समाज के लोगों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आदिवासी जमीन का नक्शा हेरफर कर नियमों का दुरुपयोग कर आदिवासियों की जमीनों को अपने करीबी आदिवासी के नाम किया जा रहा है। रैली के दौरान आदिवासियों का शोषण बंद करो और जमीन दलालों पर कार्रवाई करो,जैसे नारे गूंजते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में आदिवासियों को बरगलाकर प्रभावशाली लोगों द्वारा अपने करीबी आदिवासी व्यक्तियों के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री कराई जाती है, और बाद में उस जमीन पर वास्तविक नियंत्रण रसूखदारों का ही रहता है। इसे उन्होंने एक सुनियोजित साजिश बताते हुए आदिवासी अधिकारों का हनन बताया। रायगढ़ रोड स्थित चिडऱापारा वार्ड क्रमांक 07 और 08 की जमीनों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से नक्शों में हेरफेर, फर्जी नामांतरण और जमीन विक्रय का खेल लंबे समय से चल रहा है। कलेक्टर को शिकायत देने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कई मामलों में जमीनों को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर रजिस्ट्री कराई गई, यहां तक कि मृत व्यक्तियों के नाम पर भी फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का हस्तांतरण किया गया। सरकारी और सडक़ किनारे की जमीनों की बिक्री के आरोप भी सामने आए हैं। ग्रामीणों ने बकायदा नेता कम जमीन दलालों का नाम लेकर कहा कि नेतागिरी कर भू-माफियाओं और राजस्व अमले की कथित साठगांठ से बड़ी संख्या में आदिवासी जमीनें गैर-आदिवासियों के कब्जे में चली गई हैं। इस पूरे मामले पर तहसीलदार जयश्री राजनपथे ने कहा कि उन्हें शिकायतें मिल रही हैं और हर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी प्रकार की गलत रजिस्ट्री सामने आती है तो उसे निरस्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। फिलहाल, क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है और आदिवासी समाज ने जल्द न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

You Might Also Like

सीएम साय की पहल से कर्नाटक से पहुंचा मृतक संजय का शव

नशीली कफ सिरप की तस्करी करते 2 गिरफ्तार

रोमांचक एडवेंचर ट्रिप पर बिलासपुर के छात्रों ने लिया हिस्सा

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पतराटोली में वार्षिक परीक्षा परिणाम हुए घोषित

किशोरी से गैंग रेप, गला घोंटकर जंगल में फेंका

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जन-जन का विश्वास, पीएम मोदी के नेतृत्व में बड़ी जीत : सालिक साय
Next Article विचाराधीन बंदी की संदिग्ध हालत में मौत

खबरें और भी है....

शराब नही मिली तो दीवार से सिर टकराकर दे दी जान
केलो नदी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में सनसनी
धरमजयगढ़ में शराब की कालाबाजारी, स्टॉक खत्म
मृतक के बेटे की गुहार पर मिला तुरंत न्याय, एक्शन में दिखे एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी
डकैती का फरार आरोपी रायगढ़ में आईपीएल सट्टा खिलाते पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शराब नही मिली तो दीवार से सिर टकराकर दे दी जान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?