NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धरमजयगढ़ डीएफओ का कटघोरा तबादला, सत्यदेव शर्मा संभालेंगे नई जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > धरमजयगढ़ डीएफओ का कटघोरा तबादला, सत्यदेव शर्मा संभालेंगे नई जिम्मेदारी
धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ डीएफओ का कटघोरा तबादला, सत्यदेव शर्मा संभालेंगे नई जिम्मेदारी

lochan Gupta
Last updated: August 9, 2026 12:16 am
By lochan Gupta August 9, 2026
Share
2 Min Read

धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है। 8 अगस्त को जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न वन मंडलों में पदस्थ अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से नवीन पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल का असर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल पर भी पड़ा है।
जारी आदेश के अनुसार जितेंद्र कुमार उपाध्याय, भारतीय वन सेवा (2015), जो वर्तमान में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), धरमजयगढ़ के पद पर पदस्थ थे, उनका तबादला कर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कटघोरा बनाया गया है। वहीं सत्यदेव शर्मा, भारतीय वन सेवा (2015), जो छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर थे, को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), धरमजयगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। धरमजयगढ़ में सत्यदेव शर्मा की नई पदस्थापना के बाद अब वन विभाग की आगामी कार्यप्रणाली और हाथी प्रभावित इलाकों में प्रबंधन पर लोगों की नजर रहेगी।
धरमजयगढ़ वनमंडल प्रदेश के महत्वपूर्ण वन क्षेत्रों में शामिल है और यहां मानव-हाथी संघर्ष, वन्यजीव संरक्षण तथा वन अपराध जैसे मुद्दे लगातार चुनौती बने हुए हैं। ऐसे में नए डीएफओ के सामने वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके नाम के सामने दर्शाए गए नवीन पदस्थापना पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

 

24 अधिकारियों की पदस्थापना

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के जारी आदेश में कुल 24 भारतीय वन सेवा अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इसमें बलौदाबाजार, बस्तर, सूरजपुर, खैरागढ़, कोरिया, बीजापुर, महासमुंद, धरमजयगढ़, कटघोरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न वन क्षेत्रों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

You Might Also Like

धरमजयगढ़ वन विभाग की अनुकरणीय पहल, जंगल प्याऊ का उद्घाटन

क्या विकास के ऐसे नमूनों के भरोसे होगी नैया पार!

भारतमाला आर.ओ.डब्ल्यू.अनियमितता मामले में जांच शुरू!

क्रोंधा इलाके में तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए गौ वंश, आरोपी फरार

भारतमाला की सडक़ आखिर किसके लिए मुड़ी?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसईसीएल धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी
Next Article भारतमाला आर.ओ.डब्ल्यू. अनियमितता मामले में वन विभाग का गोलमोल जवाब!

खबरें और भी है....

महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
भारतमाला आर.ओ.डब्ल्यू. अनियमितता मामले में वन विभाग का गोलमोल जवाब!
धरमजयगढ़ डीएफओ का कटघोरा तबादला, सत्यदेव शर्मा संभालेंगे नई जिम्मेदारी
एसईसीएल धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी
संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?