NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी मिशन ने किया रक्तदान शिविर का वृहद आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी मिशन ने किया रक्तदान शिविर का वृहद आयोजन
रायगढ़

मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी मिशन ने किया रक्तदान शिविर का वृहद आयोजन

lochan Gupta
Last updated: April 22, 2024 10:09 pm
By lochan Gupta April 22, 2024
Share
2 Min Read

रायगढ़। बाबा गुरुबचन सिंह की याद में मानव एकता दिवस के उपलक्ष्य में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन रायगढ़ द्वारा सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर चक्रधरनगर स्थित सिंधु भवन में सुबह 9 बजे से आयोजित किया गया। जिसमें ना केवल मिशन से जुड़े सदस्यों बल्कि अन्य लोगों ने भी बढ़चढ़ कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। शिविर में कुल 120 लोगों ने ब्लड डोनेट करने आवेदन भरे।इनमे से कुछ हिमोग्लोबिन की कमी और अन्य कारणों से शारीरिक रूप से सक्षम नहीं पाए गए,वहीं 80 लोगों ने ब्लड डोनेट किया।इस दौरान ऐसे भी लोग थे जिन्होंने पहली बार ब्लड डोनेट किया था तो कुछ ऐसे जो सालों से ब्लड डोनेट करते आ रहे हैं।इस रक्तदान शिविर की खास बात यह रही कि इसमें पुरुषों के बराबर महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।
बाबा हरदेव सिंह ने शुरू की थी मुहिम
संत निरंकारी मिशन द्वारा  बाबा हरदेव सिंह द्वारा सन् 1986 से आरम्भ हुई परोपकार की यह मुहिम, महाअभियान के रूप में आज अपने चरमोत्कर्ष पर है। 38 सालों से चलाए जा रहे  शिविरों में अभी तक 13 लाख से अधिक युनिट रक्त मानव की भलाई हेतु दिया जा चुका है और यह सेवाएं निरंतर जारी है।
कौन थे बाबा गुरुबचन सिंह
युगप्रर्वतक बाबा गुरबचन सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता के कल्याणार्थ समर्पित किया; उन्होंने ब्रह्मज्ञान की दिव्य दात द्वारा मानव को मानव से जोडक़र प्रेम और मिठास की सदा बहने वाली निर्मल धारा को प्रवाहित कर हर हृदय में अपना स्थान बनाया। प्रत्येक भक्त के जीवन को वास्तविक रूप में एक व्यावहारिक दिशा प्रदान की।उनकी इन्हीं दिव्य सिखलाइयों को वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज सत्य के प्रकाश पुंज रूप में प्रवाहित कर रहे हैं जिसकी रोशनी से हर मानव अपने जीवन का सकारात्मक रूप में कल्याण कर रहा है।

You Might Also Like

पीडब्ल्यूडी के इंजी. ने आम रास्ते पर किया कब्जा, गेट लगाकर बंद किया मार्ग

पुलिस ने केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में चलाया चलित थाना

टिटलागढ़ पैसेंजर में यात्री के बैग से 6 लाख की ज्वेलरी पार

दुर्गापुर कोयला खनन परियोजना का ग्रामवासी कर रहे विरोध, सर्वे रोकने की रखी मांग!

सामूहिक विवाह ने रचा सौहार्द का इतिहास

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया में आज शहनाज अख्तर और कुमार विशु होंगे भक्तों के संग
Next Article गर्मी के दिनों में यात्रियों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने मंडल की पहल

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?