NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
रायपुर

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय

lochan Gupta
Last updated: February 26, 2026 12:07 am
By lochan Gupta February 26, 2026
Share
5 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सिंडिकेट ने छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला, शराब, डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) सहित विभिन्न मामलों में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ और भ्रष्टाचार के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने शराब से प्राप्त राजस्व को अब जनहित के कार्यों में उपयोग करना सुनिश्चित किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजीव मितान योजना की राशि का उपयोग केवल राहुल गांधी के कार्यक्रमों के दौरान ही दिखाई देता था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस शासन के दौरान ढाई-ढाई साल के नेतृत्व की अवधारणा को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि इससे प्रशासनिक अस्थिरता पैदा हुई। उन्होंने पीएससी में हुई कथित अनियमितताओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और आने वाले समय में और भी गिरफ्तारियां होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में नक्सलवाद और भ्रष्टाचार दो बड़ी बाधाएं रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक का जिक्र करते हुए साय ने कहा कि एक समय देश में 70 प्रतिशत से अधिक नक्सल गतिविधियां छत्तीसगढ़ में केंद्रित थीं और इसका कारण पूर्व सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति थी। बस्तर को धरती का स्वर्ग बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और सुरक्षा बलों के कैंप खोले जा रहे हैं। जहां कभी गोलियों की आवाज गूंजती थी, वहां आज स्कूल की घंटी बज रही है। उन्होंने बताया कि कुख्यात नक्सली नेता हिड़मा की मां भी अब सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले रही हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। बस्तर पंडुम का उद्घाटन द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति रही।

कॉरपोरेट घरानों को बस्तर सौंपने के आरोप खारिज

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बार-बार यह आरोप लगाया जाता है कि बस्तर को कॉरपोरेट घरानों को सौंपा जा रहा है, लेकिन यह पूरी तरह निराधार है। हम बस्तर में सिंचाई सुविधाएं बढ़ाना चाहते हैं, पर्यटन को बढ़ावा देना चाहते हैं और अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर में होम-स्टे को प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित जनजातीय संग्रहालय में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। यह संग्रहालय छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और इतिहास को प्रदर्शित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रामलला दर्शन योजना चला रही है, जिसके तहत लोगों को अयोध्या के रामलला के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राम वन गमन पथ के विकास के नाम पर भ्रष्टाचार किया। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए चित्रोत्पला फिल्म सिटी का उद्घाटन किया गया है, जिससे स्थानीय कलाकारों और फिल्म उद्योग को नया मंच मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार विकास, सुशासन और पारदर्शिता के मार्ग पर आगे बढ़ रही है तथा भ्रष्टाचार और नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

रेत खनन में पारदर्शिता और अवैध उत्खनन पर सख्ती शासन की प्राथमिकता

बलौदाबाजार हिंसा पर गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

युवा खिलाडिय़ों की उपलब्धि पूरे प्रदेश की प्रेरणा : सीएम साय

पांच साल की अपहृत बच्ची बरामद, अगवा करने वाली आरोपी गिरफ्तार

जल आवर्धन योजनाओं के लिए 132 करोड़ रुपए स्वीकृत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?