NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
रायगढ़

हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव

सरगुजा-रायगढ़ की सीमा पर लकड़ी बीनने गई थी

lochan Gupta
Last updated: February 26, 2026 12:06 am
By lochan Gupta February 26, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। मैनपाट के बरिमा से जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को हाथी ने कुचल दिया। दो दिन बाद महिला का शव जंगल में पड़ा मिला। जहां हाथियों ने महिला पर हमला किया, वह इलाका सरगुजा-रायगढ़ की सीमा पर स्थित है। इलाके में चार हाथी दो दिन पहले विचरण कर रहे थे। वन विभाग ने महिला का शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मैनपाट के बरिमा निवासी महिला इतवारी बाई (65) सोमवार को जंगल से लकड़ी बीनने के लिए गई थी। महिला मैनपाट के जंगल से लकड़ी बीनते हुए सरगुजा और रायगढ़ सीमा पर कापू के जंगल के पास पहुंच गई। इस दौरान उसका सामना हाथियों के दल से हो गया। हाथियों ने उसे पटक-पटककर मार डाला। इतवारी बाई सोमवार देर शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जंगल में भी उसकी तलाश की। देर शाम तक सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीण वापस लौट आए। बुधवार सुबह ग्रामीण महिला को खोजते हुए कापू सीमा में पहुंचे, जहां उन्हें इतवारी बाई का क्षत-विक्षत हालत में शव मिला। इसकी सूचना वन विभाग के कर्मियों को दी गई। सूचना पर मैनपाट के डिप्टी रेंजर और रायगढ़ से वनविभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मैनपाट के डिप्टी रेंजर विंधेश्वरी सिंह पैकरा ने बताया कि, इलाके में चार हाथियों का दल विचरण कर रहा था। संभवत: महिला उन हाथियों के पास पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है।

You Might Also Like

जरूरतमंद लोगों के लिए मेकाहारा में हुआ रक्तदान

एडीबी देगा लोन, टू लेन सडक़ों की बढ़ेगी चौड़ाई

7 ई-रेल टिकट के साथ आरोपी गिरफ्तार

चाकूबाजी मारकर कबाड़ी से लूट

खेत में लगे करंट की चपेट में आने से आरईओ की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
Next Article बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत

खबरें और भी है....

जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़
शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?