NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दुर्गापुर कोयला खनन परियोजना का ग्रामवासी कर रहे विरोध, सर्वे रोकने की रखी मांग!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दुर्गापुर कोयला खनन परियोजना का ग्रामवासी कर रहे विरोध, सर्वे रोकने की रखी मांग!
रायगढ़

दुर्गापुर कोयला खनन परियोजना का ग्रामवासी कर रहे विरोध, सर्वे रोकने की रखी मांग!

lochan Gupta
Last updated: November 7, 2025 1:05 am
By lochan Gupta November 7, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। एस.ई.सी.एल. की प्रस्तावित दुर्गापुर कोयला खनन परियोजना को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी असंतोष व्याप्त है। प्रभावित ग्रामों कृ दुर्गापुर, शाहपुर, धरमजयगढ़, धरमजयगढ़ कालोनी, तराईमार, बायसी एवं बायसी कालोनी कृ के ग्रामवासियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं सहायक भू-अर्जन अधिकारी, धरमजयगढ़ को सामूहिक निवेदन पत्र सौंपकर इस परियोजना से संबंधित सर्वे कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है।
ग्रामीणों ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि प्रस्तावित कोयला खनन परियोजना को लेकर अब तक एस.ई.सी.एल. प्रबंधन और प्रभावित किसानों के बीच किसी भी प्रकार की सहमति नहीं बन पाई है। इसके बावजूद प्रभावित भूमि का खसरा, रकबा एवं वृक्ष परिसंपत्ति संबंधी सर्वे करने की तैयारी प्रशासन द्वारा की जा रही है, जो ग्रामीणों के अनुसार न्यायसंगत नहीं है। और वहीं ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि पूर्व में सभी प्रभावित पंचायतों द्वारा ग्राम सभाओं के माध्यम से इस परियोजना के विरोध में प्रस्ताव पारित कर शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। चूंकि यह पूरा क्षेत्र अधिसूचित क्षेत्र है और यहां पेशा कानून लागू है, इसलिए बिना ग्राम सभा की सहमति के किसी भी प्रकार की खनन गतिविधि या सर्वे कराना कानून के विरुद्ध होगा।
ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि एस.ई.सी.एल. प्रबंधन लगातार किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है और कई बैठकों के बावजूद आपसी सहमति नहीं बन सकी है। ऐसे में, प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का सर्वे या ड्रोन सर्वे कार्य कराया जाना अनुचित होगा।
वहीं ग्रामीणों ने मांग की है कि जब तक सभी प्रभावित ग्रामों में पूर्ण सहमति नहीं बन जाती, तब तक किसी भी प्रकार का सर्वेक्षण कार्य प्रतिबंधित किया जाए।

You Might Also Like

भोजन की तलाश में गांव पहुंचा हाथी ने मंदिर के गेट को तोड़ा

सुदामा की कुटिया राजमहल में बदल गया : पं महेश तिवारी

रामभांठा स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

अब जिंदगी की हर खुशी बटर फ्लाई ब्लिस में बनेगी यादगार

चैन स्नैचिंग गिरोह के 2 फरार आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केलो नदी में कचरा फेंकने वालों पर अब लगेगा जुर्माना
Next Article सीजीपीएससी घोटाला : हाईकोर्ट की डबल बेंच ने राज्य सरकार की अपील खारिज की

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?