NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा की कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > भाजपा की कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न
जशपुरनगर

भाजपा की कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

सीएम के साथ अजय जामवाल और पवन साय भी हुए शामिल, मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने पर हुई चर्चा

lochan Gupta
Last updated: April 9, 2024 11:55 pm
By lochan Gupta April 9, 2024
Share
5 Min Read

जशपुरनगर। जशपुर के कार्यकर्ताओं ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में पार्टी को जीत की राह दिखाई है। लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को केन्द्र की सत्ता में मजबूती के साथ स्थापित करने के लिए एकजुट हो कर काम करना है। उक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सन्ना रोड में स्थित श्रीश्याम पैलेस में आयोजित भाजपा की कोर कमेटी और चुनाव प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जशपुर जिले की तीनों विधानसभा सीटों से भाजपा को हमेशा निर्णायक बढ़त मिलती रही है। इस बार हमें पार्टी को नए रिकार्ड मतों से बढ़त दिलाना है। उन्होनें कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर हर घर तक जाएं। पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में मिले मतों के प्रतिशत को बढ़ाने के लिये बूथ स्तर पर कार्य करने जुट जाएं। जामवाल ने कहा कि देश में 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव बड़ा महत्वपूर्ण है। ये चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला है। देश की हर लोकसभा सीट भाजपा के लिए महत्वपूर्णं है। पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प है, जिसमें हम सभी को अपना 100 प्रतिशत देना है। आत्मनिर्भर भारत बनाने के साथ ही भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में अग्रसर करना है। उन्होंने कहा कि हमें केंद्रीय संगठन की ओर से विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव में जो कार्यक्रम दिए गए थे उस पर फोकस करते हुए लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर पर कार्यक्रम तय करना होगा। मोदी की एक एक गारंटी को प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार पूरा कर रही है।प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि संगठन ने लोकसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम तय कर लिया है। बूथ से लेकर मंडल तक कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से चुनाव में जुटना होगा। बूथ स्तर पर हमें 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने पर फोकस करना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को 200 परिवारों में व्यक्तिगत सम्पर्क करने की कार्य योजना बनानी चाहिए।
बैठक का संचालन विधानसभा संयोजक ओम प्रकाश सिन्हा ने किया। उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से बैठक में मुख्य रूप से बिलासपुर संभाग क्लस्टर सह प्रभारी कृष्ण कुमार राय, लोकसभा प्रभारी प्रबोध मिंज, लोकसभा समन्वयक राजा रणविजय सिंह जूदेव, लोकसभा संयोजक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, संभागीय प्रभारी राजा पांडेय, जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता, जिला प्रभारी रामकिशुन सिंह, जिला सह प्रभारी भरत सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत, विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, हरपाल सिंह भाभरा, जिला महामंत्री द्वय भरत सिंह, मुकेश शर्मा, विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, शौर्यप्रताप सिंह जूदेव, विजयादित्य सिंह जूदेव, उपेन्द्र यादव, नरेश नंदे, शंकर गुप्ता, सत्येन्द्र सिंह, डीडीसी सालिक साय, गेंदबिहारी सिंह, ममता कश्यप, अनिता सिंह, सुरेश राम भगत,आरपी साय, राजू गुप्ता, सुनिल अग्रवाल, रूपेश सोनी, राजकपूर राम, देवधन नायक, शरद चौरसिया, नितिन रॉय, चीटू गुप्ता, सुनिल सोनी,संतोष सिंह, संजीव ओझा, मंगल राम, हरिशंकर यादव, रामसलोने मिश्रा, श्रीनायक मिश्रा, संतोष सहाय, कपिल सिंह, कपिल साय, अनिल मित्तल, दिनेश प्रसाद, रजनी प्रधान, शारदा प्रधान प्रभाकर यादव, असलम आजाद, मुनेश्वर सिंह केसर, सुनिल अग्रवाल, विजय सहाय, दीपक चौहान, अंकित बंसल, अवधेश गुप्ता, अमन शर्मा, अंजू टोप्पो, गुडिय़ा यादव, दीपक गुप्ता, अरविंद भगत, आशु राय, विकास सोनी, राजा सोनी, विनोद निकुंज, मुकेश सोनी सहित तीनो विधानसभा के कोर कमेटी एवं प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

You Might Also Like

दो वर्षों से शादी का झांसा देकर नाबालिक का दैहिक शोषण

सीएम की पहल पर 41 छात्रावासों का होगा निर्माण

रौशनी से डरे युवक ने महिला पर किया चाकू से हमला

पुलिस ने फिर पांच परिवारों के चहरे पर लौटाई मुस्कान

युवती का प्राइवेट वीडियो बनाकर सोशल-मीडिया पर डाला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहर में चेट्री चंड्र महोत्सव में हो रहा भव्य आयोजन
Next Article कलेक्टर धर्मेश साहू ने किया प्याऊ केंद्र का उद्घाटन

खबरें और भी है....

साय मंत्रिमंडल व बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द
रॉंक गार्डन स्थित झरना में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत
खुडखुडिय़ा जुआ खेलाते रंगे हाथ पकड़ाया आरोपी, नगदी और जुआ सामग्री जब्त
बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
तलवार लहराने वाला युवक आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार

Popular Posts

साय मंत्रिमंडल व बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?