NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पैसा डबल करने का झांसा देकर 2.10 लाख ठगे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पैसा डबल करने का झांसा देकर 2.10 लाख ठगे
जशपुरनगर

पैसा डबल करने का झांसा देकर 2.10 लाख ठगे

lochan Gupta
Last updated: April 14, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta April 14, 2026
Share
7 Min Read

जशपुरनगर। जिले के बगीचा और सन्ना क्षेत्र में ‘हेडजेक्सफंड’ नामक कंपनी के जरिए ग्रामीणों से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। कंपनी के एजेंटों द्वारा रुपए दुगुना करने का लालच देकर कई लोगों से निवेश कराया गया, लेकिन कंपनी बंद होने के बाद पीडि़तों को ठगी का अहसास हुआ। इस मामले में पीडि़ता उर्मिला बाई की शिकायत पर थाना बगीचा में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानाकरी अनुसार 10 अप्रैल को प्रार्थिया उर्मिला बाई उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कापू टोली, थाना सन्ना जिला जशपुर (छ. ग) के द्वारा थाना बगीचा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2023 में उसकी जान पहचान, थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम रूपसेरा भलमंडा निवासी आरोपी कलेश्वर राम व मीनी बाई जो कि पति पत्नी है, से हुई थी, जो कि कुछ दिनों के पश्चात अन्य आरोपी शिवशंकर राम, निवासी ग्राम घाघरा थाना सन्ना व नीरा सिंह निवासी दरबारी टोली जशपुर के साथ, प्रार्थिया की मां चंद्रमणि बाई के थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम महादेवदांड में स्थित घर में आए और प्रार्थिया की मां को बताया कि वे लोग हेजफंड नामक नेटवर्क कंपनी में काम करते हैं, व जशपुर जिले के ही स्थाई निवासी हैं, इस प्रकार प्रार्थिया की मां को झांसे में लेते हुए विश्वास दिलाया कि उक्त नेटवर्क कंपनी में रुपए निवेश करिए, जो कि 03 माह के अंदर उनका रुपया दोगुना हो जाएगा, यदि रुपए दुगना नहीं होता है तब उनके द्वारा ब्याज के साथ निवेशित रुपए की भरपाई कर दी जायेगी, जिस पर प्रार्थिया की मां उनके झांसे में आ गई,। आरोपियों के द्वारा महादेव डांड गांव के ही उमेश राम, विवेक सिंह व खुद प्रार्थिया के कापू टोली स्थित घर में बार बार आकर, उन्हें नेटवर्क कंपनी में रुपए दुगने करने का लालच देकर निवेश करने हेतु झांसे में ले लिया गया। इस प्रकार प्रार्थिया के द्वारा वर्ष 2023 में 20000रु, 10.01.2024 को 1लाख रु व दिनांक 19.01.24 को 50 हजार रुपए, कुल 1लाख 70 हजार रु उक्त आरोपियों को नगद व फोन पे के माध्यम से दिया गया था। प्रार्थिया की मां चंद्रमणि बाई के द्वारा भी आरोपियों को 15.02.24 को 40 हजार रु दिया गया था। रुपए लेने के बाद आरोपियों के द्वारा प्रार्थिया व अन्य पीडि़तों को उनके नाम से हेजफंड के वॉलेट में आई डी, पासवर्ड बनाकर दिया गया था, जिसमें लॉग इन करने पर रुपए डॉलर में दिखाता था। कुछ दिनों के बाद उक्त वॉलेट बंद हो गया, जिस पर ठगी का अहसास होने पर प्रार्थिया के द्वारा आरोपियों से अपने रु मांगने पर उनके द्वारा टाल मटौल किया जाने लगा। आरोपियों के द्वारा थाना सन्ना व बगीचा क्षेत्रांतर्गत कई ग्रामीणों से नेटवर्क कंपनी के माध्यम से रुपए दुगुने करने का लालच देकर ठगी किया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, पीडि़त प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तत्काल थाना बगीचा में ठगी के लिए भा द वि की धारा 420,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए मामले से जुड़े छ: आरोपी शिवशंकर राम उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम घाघरा, थाना सन्ना जिला जशपुर, मीनी बाई उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम रूपसेरा भलमंडा थाना लोदाम जिला जशपुर, कालेश्वर राम उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम रूपसेरा भलमंडा थाना लोदाम जिला जशपुर, अनिल लकड़ा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम जरिया बरटोली, चौकी मनोरा, थाना सिटी कोतवाली जशपुर, शिवनाथ राम उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम दमेरा रायकोना, थाना सिटी कोतवाली जशपुर व नीरा सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी दरबारी टोली जशपुर, थाना सिटी कोतवाली जशपुर जिला जशपुर (छ. ग)। को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस की पूछताछ पर अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर मामले से जुड़े पांच आरोपी मीनी बाई, कालेश्वर राम, अनिल लकड़ा, शिवनाथ राम उम्र व नीरा सिंह उम्र 36 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। व मुख्य संदिग्ध आरोपी शिवशंकर राम उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम घाघरा, थाना सन्ना जिला जशपुर (छ.ग) का पुलिस रिमांड लिया गया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है, मामले में पुलिस की जांच जारी है व पीडि़तों तथा ठगी की रकम बढ़ सकती है, प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी पुलिस कठोर वैधानिक कार्यवाही करेगी। पुलिस ने आरोपी शिवशंकर राम के कब्जे से टोयोटा टायजर कार क्रमांक जेएच-01 एफयू-9460 को भी जप्त किया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में एस डी ओ पी बगीचा दिलीप कुमार कोसले, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार कामरे, नरेश मिंज व महिला आरक्षक लीलावती यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि बगीचा क्षेत्रांतर्गत नेटवर्किंग कंपनी में रुपए निवेश पर रुपए दुगुने करने का लालच देकर ठगी के मामले में पुलिस ने 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, एक मुख्य आरोपी की पुलिस रिमांड ली गई है, जिससे पूछताछ की जा रही है, पुलिस की जांच जारी है, जांच के दौरान पीडि़तों व ठगी की रकम बढऩे की संभावना है, ठगी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

You Might Also Like

छात्राओं से अश्लीलता कराने वाला शिक्षक गिरफ्तार

श्रीविष्णु महापुराण की पूर्णाहुति संपन्न

पुलिस ने यूनिसेफ के साथ मिलकर तैयार किये सैंकड़ों सायबर योद्धा

पहाड़ी कोरवा ग्राम-कादोपानी, में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने छातासराई सरपंच को किया निलंबित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शादी का झांसा देकर 12 साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरोपी मुकेश पैंकरा गिरफ्तार
Next Article अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक की मौत

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
तलईपल्ली कोयला परियोजना ने रचा नया कीर्तिमान, देश की ऊर्जा जरूरतों को दे रही मजबूती
ओवरलोड पिकअप पलटी, 22-23 लोग घायल
पड़ृोसी ने की किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
ताड़ी बेचते तेलंगाना का अधेड़ पकड़ाया, 265 लीटर अवैध ताड़ी जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?