NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: माँ आईस फैक्ट्री और रिलांयस स्मार्ट पांइट का किया औचक निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > माँ आईस फैक्ट्री और रिलांयस स्मार्ट पांइट का किया औचक निरीक्षण
जशपुरनगर

माँ आईस फैक्ट्री और रिलांयस स्मार्ट पांइट का किया औचक निरीक्षण

खाद्य प्रतिष्ठानों का संचालन खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार किए जाने हेतु सतत् कार्यवाही जारी

lochan Gupta
Last updated: March 23, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta March 23, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। आगामी ग्रीष्मकाल के मद्देनजर नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलें में विनिर्माण करके विक्रय किये जा रहे पानी पाउच, मिनरल वाटर, आईस कैण्डी, आईस एवं आइसक्रीम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का संचालन खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार किये जाने हेतु सतत् कार्यवाही शुरु कर दी गई हैं।
इस क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विगत दिवस 20 मार्च 2026 को पत्थलागांव विकासखण्ड में स्थिति माँ आईस फैक्ट्री में औचक छापेमार कार्यवाही की गई। जिस पर मौके पर भारी मात्रा में आईस कैण्डी का विनिर्माण किया जाना पाया गया, उक्त आईस कैण्डी को सेवन मुख्य तौर पर छोटे बच्चों के द्वारा किया जाता है। खाद्य सुरक्षा की टीम द्वारा मौका निरीक्षण के समय माँ आईस फैक्ट्री में आईस कैण्डी का विनिर्माण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं विनियम, 2011 के मानकों के आधार पर नहीं किया जाना पाया गया। जिस पर गुणवत्ता की शंका मौके पर दो, आइस कैण्डी, भीम का मैंगो फ्लेवर आईस कैण्डी ग्रीन और आरेंज का नमूना संकलित कर जॉच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित फर्म पर विधिक कार्यवाही शुरु की जाएगी। इसके अतिरिक्त विनिर्माण प्रक्रिया में कमियों, गुणवत्ता में शंका एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक (लैबलिंग एवं डिसप्ले ) विनियम, 2020 के प्रावधानों का परिपालन नहीं पाये जाने के कारण मौके पर भारी मात्रा में विक्रय हेतु बनाकर रखे पाये गये आईस कैण्डी कुल 147 बोरा वजन लगभग 2000 किलोग्राम, मूल्य लगभग 15 हजार रुपये, की जब्ती बनाते हुये विनिर्माता श्री हैप्पी गर्ग की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक अभिग्रहित किया गया एवं खाद्य विनिर्माता को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से आईस कैण्डी का विनिर्माण नहीं करने का सख्त निर्देश दिया गया।
नवरात्रि एवं त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 21 मार्च 2026 को रिलांयस स्मार्ट पांइट, चंद्रराज काम्पलेक्स, मेन रोड़, जशपुर नगर का औचक निरीक्षण करते हुये शंका के आधार पर खजूर, सेवई, मिक्स फूट्स जूस एवं टोमेटो सार्स कुल चार नमूना संकलित कर जॉच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर रिपोर्ट के आधार पर संबंधित फर्म पर विधिक कार्यवाही शुरु की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग जिलें में सभी को मानक, सही एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के लिये प्रतिबद्ध हैं तथा इस बात को सुनिश्चित करने के लिये जिलें में स्थित सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही एवं निरीक्षण सतत् जारी रहेंगी। विभाग की ओर उल्लेखित कार्यवाही में श्री. सागर दत्ता, अभिहित अधिकारी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री राखी ठाकुर नमूना सहायक श्रीमती अंजलि नायक मौजूद रहे।

You Might Also Like

दो किलो गौ मांस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

कलश यात्रा के साथ शुरू होगा भगवान जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह

पुलिस ने भटक रही युवती का कराया ईलाज

सीएम साय ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

जशपुर एसपी ने यातायात समस्या के निराकरण हेतु व्यापारी संघ एवं चेंबर की ली संयुक्त मीटिंग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article देश के औद्योगिक विकास को गति देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धियां
Next Article हर घर जल के लक्ष्य की दिशा में एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरा ग्राम बस्तला

खबरें और भी है....

जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
भव्य पर्यटन स्थल बनेगा रायगढ़ का पहाड़ मंदिर , 51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना
आटो की ठोकर से महिला की मौत
बैल के हमला से ग्रामीण की मौत
चलती ट्रेलर से बोलेरो टकराई, एक की मौत, 6 घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?