NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अपने बिछाये जाल में फंस गया शिकारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अपने बिछाये जाल में फंस गया शिकारी
रायगढ़

अपने बिछाये जाल में फंस गया शिकारी

करंट से हुई मौत, घटना लामीदरहा जंगल की

lochan Gupta
Last updated: April 3, 2024 12:05 am
By lochan Gupta April 3, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। वन्यप्राणियों के शिकार के लिये बिछाये गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर बीती देर रात एक शिकारी की ही मौत हो गई। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छोटे रेगडा निवासी सूरज किस्पोट्टा पिता रमेश किस्पोट्टा 21 साल एक आदतन शिकारी है। सूरज गांव की ही एक विवाहिता महिला को पत्नी बनाकर अपने साथ रखा है। सोमवार की रात पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और फिर उसने अपने एक अन्य साथी गेंदू मिंज और अपनी पत्नी को अपने साथ रात करीब 1 बजे के आसपास लामीदरहा जंगल ले गया। इसी बीच वन्यप्राणियों के शिकार के लिये बिछाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से मौके पर ही सूरज किस्पोट्टा की मौत हो गई।
करंट की चपेट में आकर सूरज की अचानक मौत हो जाने के बाद डरे सहमे उसकी पत्नी और उसका दोस्त अपने-अपने घर पहुंचे और परिजनों को इस घटना से अवगत कराया गया। पहले तो परिजनों ने इस घटना को छुपाने का प्रयास किया गया परंतु यह घटना पूरे गांव में आग की भांति फैल चुकी थी। जिसके बाद गांव ग्रामीणों की सूचना के बाद चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मृतक के साथी को हिरासत में लेकर थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
घटना को छुपाने का प्रयास
बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात वन्यप्राणी के शिकार के लिये बिछाये गए करंट की चपेट में आकर सूरज किस्पोट्टा की मौत के बाद परिजनों ने घटना को छुपाने के इरादे से पहले घर में ही उसके मौत होनें की बात कही गई। लेकिन जंगल में शिकार के लिये बिछाये करंट प्रवाहित तार के चपेट में आने की मौत होनें की बात सामने आ गई।
लगातार दी जाती है समझाईश
छोटे रेगडा के सरपंच ने बताया कि कई बार गांव के ग्रामीणों को इस तरह के कार्य से दूर रहने की समझाईश दी जा चुकी है। इस तरह के कार्य से कभी वन्यप्राणियों के अलावा कभी-कभार इंसान भी इसकी चपेट में आकर असमय अपनी जान गंवा देते हैं। बीती रात हुई घटना भी इस तरह की है जंगल में करंट लगाने वाला ही करंट की चपेट में आकर काल के गाल में समा गया।
आदतन शिकारी था मृतक- रेंजर
इस संबंध में रायगढ़ वन परिक्षेत्र की रेंजर श्रीमती लीला पटेल ने बताया कि मृतक आदतन शिकारी था। कई बार उसे रंगे हाथ पकडऩे का प्रयास किया गया था। इस बार खुद ही अपने ही बिछाए तार में फंस गया। विद्युत विभाग कि सूचना पर पुलिस एवं फोरेस्ट के स्टाफ मौके पर पहुंचे। घटना राजस्व भूमि पर घटित हुई है। चक्रधर नगर थाने की पुलिस टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

You Might Also Like

रात में नेशनल हाईवे पर आया हाथी

3 लोगों की लाठी-डंडे से पिटाई

एसईसीएल की पहली ओपन कास्ट खदान बनेगी पेलमा

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर वित्त मंत्री ने दिया सादगी भरा संदेश

महालक्ष्मी न्याय के नाम पर मातृशक्ति को धोखा दे रही कांग्रेस- पूनम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जेल में रानू साहू, सौम्या से होगी पूछताछ
Next Article नाबालिग बहनों सहित 3 लड़कियों से गैंगरेप

खबरें और भी है....

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहर में चल रहे करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का किया निरीक्षण
कन्हाई शंकर मुखर्जी का निधन
हाई कोर्ट का किरायेदार के विरुद्ध ऐतिहासिक फैसला
रेत से भरी टै्रक्टर-ट्राली पलटी, सात मजदूर घायल, दो गंभीर
एनएसएस शिविर में पुलिस का जागरूकता सत्र

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहर में चल रहे करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का किया निरीक्षण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?