NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आरएसएस का डॉ. सक्सेना पर दोबारा भरोसा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > आरएसएस का डॉ. सक्सेना पर दोबारा भरोसा
रायपुर

आरएसएस का डॉ. सक्सेना पर दोबारा भरोसा

पूर्णेंदू बनाए गए छत्तीसगढ़ के प्रांत संघ चालक

lochan Gupta
Last updated: January 8, 2024 1:18 am
By lochan Gupta January 8, 2024
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के संघ प्रमुख माने जाने वाले डॉक्टर पूर्णेन्दु सक्सेना को एक बार फिर से संघ ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रांत संघ चालक रहे डॉक्टर पूर्णेन्दु सक्सेना का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। 2021 में उन्हें छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने प्रांत संघ चालक बनाया था। हाल ही में संघ दफ्तर में हुई बैठक के बाद तय किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सक्सेना को एक बार फिर से मौका देने पर सर्वसम्मति बनाई।
इस बार पूर्णेन्दु सक्सैना को दी गई यह जिम्मेदारी अहम मानी जा रही है। पूर्णेन्दु सक्सेना छत्तीसगढ़ के मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। पूर्णेन्दु सक्सेना से पहले यह जिम्मेदारी बिसराराम यादव के पास थी। यादव का कार्यकाल खत्म होने के बाद सक्सेना को ही प्रमुख बनाया गया था। अब एक बार फिर से उन्हें ही प्रांत संघ चालक नियुक्त किया गया है। गांव-गांव में आदिवासियों के बीच जागरूकता के अभियान चलाए। अब आने वाले समय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्णेन्दु सक्सेना को मिली जिम्मेदारी अहम है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने सेवा कार्यों के अलावा इस कोशिश में भी होगा कि लोगों के बीच राजनीतिक जागरूकता भी लाई जाए। जल्द ही पूरे प्रदेश में राममंदिर को लेकर माहौल तैयार किया जाएगा। इसे लेकर बजरंग दल के जरिए संघ बड़े आयोजन, अभियान की तैयारी में है। छत्तीसगढ़ प्रान्त में वर्तमान में संघ की शाखाएं 1142 और साप्ताहिक मिलन 515 चल रहे हैं। साल 2022 के बाद हुए प्राथमिक शिक्षा वर्ग कुल 34 स्थानों पर आयोजित किए गए थे, जिसमें कुल 3192 शिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। अब आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में संघ स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत रोजगार से युवाओं को जोडऩे का काम करेगा। प्रदेश के 22 जिलों में जिला रोजगार सृजन केंद्र हैं। जिसमें 426 वॉलिंटियर्स जुड़े हैं। ये रोजगार सृजन केंद्र उद्यम एवं रोजगार के लिए मार्गदर्शन देने का कार्य कर रहे हैं। स्वयंसेवकों ने ऐसे मंदिर चिन्हित किए. जहां लोगों का आना कम होता है। इन मंदिरों में प्रति मंगलवार और शनिवार को आरती एवं हनुमान चालीसा पाठ प्रारंभ किया गया। इसे बढ़ाया जाएगा। व्यवसायी परिवारों को भी संघ साथ लाएगा। इनके मिलन कार्यक्रम होंगे, जिसमें पूरे परिवारों के साथ लोग पहुंचेंगे। यहां परिवारों की संस्कृति को बचाने पर बात होगी।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री की पहल पर सुगमता से हो रही है धान की खरीदी

सीएम साय आज राजधानी में लगाएंगे जनदर्शन

सीएम साय ने ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का किया शुभारंभ

पायलट-बैज के फैसले को नकारा : संदीप को चुना नेता-प्रतिपक्ष

बीटीआई मैदान में दिव्य कला मेले का आगाज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वाह मंत्री जी : सिविल सर्विसेज के स्टूडेंटों का मार्गदर्शन कर रहे ओपी चौधरी
Next Article जिले में लक्ष्य के आधे धान कर ली गई खरीदी

खबरें और भी है....

धर्मांतरण पर सरकार सख्त, चंगाई सभा पर लगे रोक, कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस का दूसरा दिन
खेत में लगे करंट की चपेट में आने से आरईओ की मौत
बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस में पकड़ाया 3.37 करोड़ की ज्वेलरी
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल ने मातृत्व सशक्तिकरण में रचा स्वर्णिम इतिहास
रेत तस्करों पर गिरी पुलिस और प्रशासन की गाज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धर्मांतरण पर सरकार सख्त, चंगाई सभा पर लगे रोक, कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस का दूसरा दिन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?