NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीजीपीएससी पेपर-लीक केस, आरोपियों ने 3 करोड़ से ज्यादा पैसे जुटाए : ईडी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सीजीपीएससी पेपर-लीक केस, आरोपियों ने 3 करोड़ से ज्यादा पैसे जुटाए : ईडी
रायपुर

सीजीपीएससी पेपर-लीक केस, आरोपियों ने 3 करोड़ से ज्यादा पैसे जुटाए : ईडी

lochan Gupta
Last updated: September 3, 2026 12:20 am
By lochan Gupta September 3, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। सीजीपीएससी की 2020 और 2021 की परीक्षाओं में पेपर लीक, गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की रायपुर जोनल टीम ने 1 सितंबर को रायपुर, दुर्ग, धमतरी और जशपुर में 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। जांच में दौरान ईडी ने 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की अपराध से अर्जित रकम सामने आने की बात कही है। इस मामले में उत्कर्ष चंद्राकर को भी गिरफ्तार किया गया है। 5 सितंबर तक ईडी उससे पूछताछ करेगी।
ईडी के मुताबिक, सीजीपीएससी की 2021 की परीक्षा का पेपर लीक कर कुछ अभ्यर्थियों और आरोपियों के रिश्तेदारों तक पहुंचाया गया। इसके बदले अभ्यर्थियों से पैसे लिए गए। जांच में यह भी सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क के जरिए डिप्टी कलेक्टर और ष्ठस्क्क जैसे बड़े पदों पर फर्जी तरीके से चयन कराने की कोशिश की गई। ईडी के अनुसार, उत्कर्ष चंद्राकर और डॉ. विकास चंद्राकर ने नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों से पेपर उपलब्ध कराने का भरोसा देकर 3 करोड़ रुपए से ज्यादा नकद जुटाए। इसमें से करीब 2.80 करोड़ रुपए अनिल चंद्राकर को दिए गए। जांच एजेंसी का दावा है कि, उत्कर्ष चंद्राकर ने अभ्यर्थियों से पैसे जुटाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री के निजी सहायक (पीए) और अपने मामा के.के. चंद्रवंशी के नाम, पद और प्रभाव का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ रहे ह्रस्ष्ठ के नाम और प्रभाव का भी इस्तेमाल कर अभ्यर्थियों को प्रभावित करने की बात सामने आई है।
ईडी ने इस मामले में इससे पहले 3 जून 2026 को भी तलाशी ली थी। जांच के दौरान उत्कर्ष चंद्राकर के मोबाइल से डिजिटल सबूत, बैंक खातों की जानकारी और पीएमएलए की धारा 50 के तहत दर्ज बयानों का विश्लेषण किया गया। ईडी का कहना है कि इन सबूतों से पता चला कि उत्कर्ष चंद्राकर अपराध से अर्जित रकम को जुटाने, रखने, छिपाने, ट्रांसफर करने और उसे वैध संपत्ति के रूप में दिखाने की गतिविधियों में शामिल था। इसके बाद उसे पीएमएलए की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को हुई कार्रवाई में श्वष्ठ ने रायपुर, दुर्ग, धमतरी और जशपुर में 5 ठिकानों पर तलाशी ली। इस दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल समेत डिजिटल डिवाइस, वित्तीय रिकॉर्ड, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य अहम सबूत जब्त किए गए हैं। श्वष्ठ ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

You Might Also Like

चेक बाउंस होने पर आरोपी को 6 महीने की सजा

सुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वाससुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वास

नक्शे के खिलाफ बने हिस्से को निगम ने तोड़ा

1484 वनरक्षक पदों के लिए 13 दिसंबर को लिखित परीक्षा

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं का बढ़ा आक्रोश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डीएफसीसीआईएल, कोलकाता में लोक खरीद एवं सतर्कता पर सीवीओ, एसईसीएल हिमांशु जैन ने दिया विशेष व्याख्यान
Next Article माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव

खबरें और भी है....

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
द्विवेदी बस व ट्रक में भिड़ंत, 15 यात्री घायल, 7 गंभीर
फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा
राहगीर युवक को भारी वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, देर रात ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ, रिटायर्ड मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?