NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुनील रामदास ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी को लड्डुओं से तौला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुनील रामदास ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी को लड्डुओं से तौला
रायगढ़

सुनील रामदास ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी को लड्डुओं से तौला

lochan Gupta
Last updated: December 29, 2023 1:18 am
By lochan Gupta December 29, 2023
Share
3 Min Read

रायगढ़। आदिवासी नेता एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रायगढ़ विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी का पदभार ग्रहण करने के पश्चात् प्रथम रायगढ़ आगमन 27 दिसंबर बुधवार को हुआ।
इस अवसर को ज्यादा यादगार बनाने के लिए, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीराम मंदिर रायपुर के उपाध्यक्ष एवं रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास द्वारा उनके भव्य स्वागत के लिए गांधी प्रतिमा चौक को भव्य ढंग से सजाया गया था। इस समारोह में, सुनील रामदास द्वारा मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी को लड्डूओं से तौला गया। इस सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को देखने-सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोक उमड़ पड़े थे।
इस समारोह में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रायगढ़ विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी का स्वागत अनोखे ढंग से किया गया, जहां उन्हें लड्डुओं से तौला गया। यह भारतीय परंपरा सम्मान और आदर देने की एक प्रतीक है। समारोह में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया, जो मुख्यमंत्री को सुनने और उनसे मिलने के लिए उत्सुक और उत्साहित थे। यहाँ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने हजारों लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उनके एक झलक पाने के लिए लोग बहुत उत्साहित थे।
सुनील रामदास ने जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी को लड्डुओं से तौला जाएगा, इसकी सूचना जब नगर एवं क्षेत्र वासियों को दी, तो भारी संख्या में लोग पहुँचने लगे। गौरीशंकर मंदिर चौक होते हुए जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी का काफिला गांधी प्रतिमा चौक पहुँचा तब वहाँ का वातावरण हर्ष एवं उल्लास से परिपूर्ण हो गया था। जनता ने जयघोष के नारे लगाकर अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री के प्रति अपना सम्मान प्रकट किए।
सुनील रामदास ने मंच से कहा कि हम सब रायगढ़ वासियों के लिए सौभाग्य की बात कि रायगढ़ लोकसभा से 4 बार सांसद रहे विष्णु देव साय जी को भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री चुना है। कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ सीट से भारीमतों से जीत हासिल करके रायगढ़ की धरती का मान बढ़ाया है। इसके अतिरिक्त सुनील रामदास ने कहा कि इन दोनों ही नेताओं के राज्य के शीर्ष राजनीतिक पदों तक पहुँचने की यात्रा अत्यंत प्रेरणादायी है तथा उनके नेतृत्व में रायगढ़ सहित समूचा छत्तीसगढ़ विकास की नई कहानी लिखेगा।
कार्यक्रम में अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिससे इस आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया।

You Might Also Like

लगातार बारिश से महानदी का जल स्तर बढ़ा

जुर्डा में आयोजित सातवें सम्मेलन में जुटे पूर्वांचल क्षेत्र के हजारों लोग

टै्रक्टर की जबरदस्त ठोकर से बाइक चालक की मौत

चुनाव ड्यूटी का 8 महीने से नहीं मिला भुगतान

पीएम मोदी के हाथों आज होगा, महतारी वंदन योजना का शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पूर्वांचल में मुख्यमंत्री का गर्मीजोशी से स्वागत
Next Article सीएम साय के समक्ष एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने उठी मांग

खबरें और भी है....

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
सर्पदंश से युवक की मौत
गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी
बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी
सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

Popular Posts

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?