NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कोयला लोड हाइवा के कुचलने से युवक की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कोयला लोड हाइवा के कुचलने से युवक की मौत
रायगढ़

कोयला लोड हाइवा के कुचलने से युवक की मौत

टायर में शव फंसने के बाद भागा ड्राइवर

lochan Gupta
Last updated: September 15, 2024 12:22 am
By lochan Gupta September 15, 2024
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में एक गैरेज मालिक को हाइवा चालक ने कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि हाइवा कोयला लोडकर ओडिशा की ओर जा रहा था, तभी हादसा हुआ। युवक को हाइवा कुछ दूर तक घसीटते ले गया। घटना के बाद भडक़े लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मामला तमनार थाना क्षेत्र के धौंराभाठा का है।मिली जानकारी के मुताबिक धौंराभाठा में रहने वाला नीरज गुप्ता 26 साल रात में करीब एक बजे खाना खाने के बाद गैरेज में सोने जा रहा था, तभी ओडिशा की ओर से तेज रफ्तार कोयला लोड हाइवा आ रहा था। ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाई और युवक को चपेट में ले लिया।
इस दौरान युवक हाइवा के पहिए में फंस गया। हाइवा युवक को कुछ दूर घसीटते ले गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा को चालक वहीं खड़ी कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
मामले की जानकारी रात में आसपास के लोगों को हुई। इसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। देर रात तक हंगामा होता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश दी, लेकिन मानने को तैयार नहीं थे।
2 लाख 25 हजार मिला मुआवजा
बताया जा रहा है कि ग्रामीण भारी वाहन चालकों के खिलाफ काफी नाराज थे। उनका कहना था की निर्धारित गति पर वाहनों को चलाते नहीं हैं। ऐसे में चक्काजाम दोपहर 12 बजे तक चलता रहा। बाद में जब गाड़ी मालिक की तरफ से 2 लाख रुपए और सरकार तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए दी, तब कहीं जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ।

You Might Also Like

गुरु गोबिंद सिंघ जी की जयंती के उपलक्ष्य में आज 5.30 बजे सिक्ख समाज द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। जो जंजघर से निकलकर न्यू मार्केट, सुभाष चौक,स्टेशन चौक, सत्तीगुड़ी चौक, घड़ी चौक, गौशाला होते हुए जोहल पैलेस लक्ष्मीपुर होते हुए रेड क्वीन में समापन हुआ। इस दौरान समाज के महिला-पुरुष व बच्चों ने भाग लिया। साथ ही समाज के लोगों द्वारा जगह करतब भी दिखाया गया।

मैं भी पत्नी से ऊंची आवाज में बात नहीं करता- ओपी

नवनिर्मित मकान में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने किया रक्तदान

रेत से लदी ट्रैक्टर व बस में भिडंत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मारुती शो-रूम में चोरों ने बोला धावा
Next Article गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत

खबरें और भी है....

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सीएम साय
सडक़ हादसे में सब्जी व्यवसायी की मौके पर मौत
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिल रही नई गति, वित्त मंत्री ने करोड़ों रुपयों के कार्यों की दी सौगात
अवैध पत्थर लोड ट्रैक्टर पलटा, श्रमिक की मौत
बेकाबू ट्रेलर ने पति-पत्नी की ली जान, बाइक में सवार था परिवार, घायल हुई अनाथ, हादसे के बाद खेत में घुसा ट्रेलर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?