NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जननिष्ठा की अविरल धारा ‘अपराजित योद्धा’ कमल गर्ग का लोक-कल्याणकारी जीवन-पथ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > जननिष्ठा की अविरल धारा ‘अपराजित योद्धा’ कमल गर्ग का लोक-कल्याणकारी जीवन-पथ
खरसिया

जननिष्ठा की अविरल धारा ‘अपराजित योद्धा’ कमल गर्ग का लोक-कल्याणकारी जीवन-पथ

छात्र राजनीति के धरातल से जन-नायक तक का सफर जन्मदिवस पर उमड़ा जन-विश्वास का महासमुद्र

lochan Gupta
Last updated: September 22, 2026 12:02 am
By lochan Gupta September 22, 2026
Share
4 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। राजनीति जब केवल पद और सत्ता की लालसा से परे हटकर जन-सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का पावन अनुष्ठान बन जाती है, तब इतिहास किसी साधारण व्यक्तित्व को ‘जन-नायक’ की उपाधि से नवाजता है। और जननेता का व्यक्तित्व जन-जन के हृदय में रच-बस जाता है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में खरसिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कमल गर्ग एक ऐसा ही देदीप्यमान नाम हैं।
आज खरसिया में मनाया गया खरसिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कमल गर्ग का 52वां जन्मदिवस इसी बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है। छात्र राजनीति के धरातल से उठकर प्रदेश राजनीति में अपनी कर्मठता, जुझारूपन और अद्वितीय संगठन क्षमता की छाप छोडऩे वाले कमल गर्ग आज खरसिया क्षेत्र में केवल एक राजनीतिक नाम नहीं, बल्कि जन-आकांक्षाओं के प्रतीक बन चुके हैं। कमल गर्ग के सार्वजनिक जीवन का सबसे उज्ज्वल पक्ष उनका सर्वसमावेशी और अविरल विकासपरक दृष्टिकोण है।
जननिष्ठा, संघर्ष और विकास का पर्याय ‘अपराजित योद्धा’ कमल गर्ग
1997 में खरसिया महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा की नींव रखने वाले गर्ग ने सदैव जन-समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष से लेकर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक, सरायपाली व सारंगढ़ के संगठनात्मक प्रभारी और बीरगांव नगर निगम के सह-प्रभारी के रूप में दी गई हर जिम्मेदारी को उन्होंने पूर्ण निष्ठा और प्रामाणिकता से निभाया है। विगत लोकसभा और विधानसभा खरसिया के चुनाव प्रभारी के रूप में भी अपनी संगठनात्मक प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
राजनीति की जटिल बिसात पर उन्हें ‘अपराजित योद्धा’ का विशेषण ऐसे ही प्राप्त नहीं हुआ। वर्ष 2000, 2005 और 2010 में लगातार तीन बार अलग अलग वार्डों से पार्षद निर्वाचित होने के उपरांत, वर्ष 2015 और पुन: 2025 में खरसिया नगर पालिका परिषद के सभी 18 वार्डों में विजयश्री का वरण कर अध्यक्ष पद पर सुशोभित होना, जनता के उन पर अटूट और अखंड विश्वास की गवाही देता है। चुनाव दर चुनाव अजेय रहने की यह उपलब्धि उनके कुशल चुनाव प्रबंधन, जमीनी कार्यकर्ताओं से आत्मीय तालमेल और जन-सरोकारों से निरंतर जुड़ाव का प्रतिफल है।
एक दूरदर्शी जनप्रतिनिधि के रूप में कमल गर्ग ने नगर के आधारभूत ढांचे के साथ-साथ युवा शक्ति के संरक्षण को सर्वोपरि माना है। ‘स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ का निर्माण उनकी इसी सोच का जीवंत उदाहरण है। उनका स्पष्ट मानना है कि यदि युवा वर्ग खेलों से जुड़ेगा और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेगा, तो वह स्वत: ही नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेगा। इसके साथ ही, सांस्कृतिक और बौद्धिक चेतना के संवर्धन हेतु ‘लखीराम ऑडिटोरियम’ का निर्माण और खरसिया की वर्षों पुरानी यातायात समस्या के समाधान हेतु ओवरब्रिज के निर्माण को द्रुत गति से अमलीजामा पहनाना, उनके दृढ इच्छाशक्ति का प्रमाण है।
?कमल गर्ग का 52वां जन्मदिवस खरसिया के लिए केवल बधाई संदेशों का औपचारिक आदान-प्रदान नहीं, बल्कि सेवा, स्वच्छता और संकल्प का पर्व बन गया। इस अवसर पर नगर के धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं, मातृशक्ति, नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों, पार्षदों, एल्डरमेन और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व समर्पित कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब इस बात की तस्दीक करता है कि जननेता वही है जो पद से नहीं, बल्कि जन-जन के प्रति अपनी संवेदना और उपलब्धता से पहचाना जाए।
?मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और नगर को स्वच्छ, सुंदर व विकसित बनाने के प्रति उनका यह संकल्प खरसिया को प्रगति के नए शिखरों पर ले जाएगा। कैलाश शर्मा प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी खरसिया – ईश्वर से प्रार्थना है कि ‘अपराजित योद्धा’ कमल गर्ग का यह जनसेवा का महायज्ञ इसी निष्ठा और ऊर्जा के साथ निरंतर अनवरत चलता रहे।

You Might Also Like

प्रसव विशेषज्ञ डॉ टीके साहू ने कराई दुर्लभ डिलीवरी

खरसिया में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हुआ भंडारे का आयोजन

अशासकीय शालाओं के प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों की हुई बैठक

बहने लगी चुनावी बयार, कौन होगा अध्यक्ष पद का दावेदार

भाजपा महका मण्डल में आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुसौर के शिक्षक सुधीर प्रधान को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
Next Article सेवा, समर्पण और मानवता के संदेश के साथ जनसेवा अभेद आश्रम नारायणपुर में मनाया गया श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस

खबरें और भी है....

अरुण साव ने किया चक्रधर समारोह की आठवीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ
संजय मार्केट, रामलीला मैदान, केनाल रोड व मरीन ड्राइव का होगा कायाकल्प
खर्रा घाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय
पुलिस वाहन को ठोकर कर भाग रहे थे तस्कर, 3 पिकअप में 6 गौवंश बरामद, झारखंड लेकर जा रहे थे
बड़पारा शराब भ_ी के पास लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

अरुण साव ने किया चक्रधर समारोह की आठवीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ
संजय मार्केट, रामलीला मैदान, केनाल रोड व मरीन ड्राइव का होगा कायाकल्प
खर्रा घाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय
पुलिस वाहन को ठोकर कर भाग रहे थे तस्कर, 3 पिकअप में 6 गौवंश बरामद, झारखंड लेकर जा रहे थे
बड़पारा शराब भ_ी के पास लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?