NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा महका मण्डल में आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > भाजपा महका मण्डल में आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर
खरसियारायगढ़

भाजपा महका मण्डल में आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में ‘वैचारिक अधिष्ठान’ विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण दिए

lochan Gupta
Last updated: March 24, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta March 24, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़/खरसिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत खरसिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा महका मण्डल का अग्रसेन भवन में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग शिविर के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र मे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने प्रशिक्षण में शामिल कार्यकर्ताओं एवं वक्ताओं के साथ मिलकर ध्वजरोहन किया। तत्पश्चात भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी,पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर वर्ग में उपस्थित अतिथियों, वक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा वंदे मातरम एवं राजगीत का सामूहिक गान किया गया। कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय अग्रवाल एवं वक्ताओं को प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का छाया चित्र भेंट करके अभिनंदन किया गया एवं सत्र समाप्ति के पश्चात स्मृति चिन्ह के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का छाया चित्र भेंट किया गया। महका मंडल प्रशिक्षण वर्ग शिविर के मुख्य अतिथि एवं द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के साथ द्वितीय सत्र के अध्यक्षता जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल ने की एवं प्रथम सत्र के वक्ता जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमति मधुलता पटेल के साथ अध्यक्षता भाजपा महका मंडल की महामंत्री श्रीमति लक्ष्मी देवी साहू ने की। प्रथम सत्र में वक्ता के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमति मधुलता पटेल ने भाजपा के इतिहास विषय पर कार्यकर्ताओं को संवाद करके चर्चा किया। एवं द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने ‘वैचारिक अधिष्ठान’ विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण दिए।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा किए। वैचारिक अधिष्ठान के अंतर्गत एकात्मक मानववाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, अंत्योदय,पंचनिष्ठा विषयों पर प्रशिक्षण हेतु विचार साझा किया, उन्होंने कहा की राष्ट्र का अधिष्ठान संस्कृति में ही होता है। भारतीय संस्कृति ‘भूमि’ को माता व ‘जन’ को संतान के रूप में देखती है। हमारे देश की राष्ट्र चेतना के विस्तार का विवरण प्राचीन काल से ही वेदों से लेकर पौराणिक, मध्यकालीन एवं स्वतंत्रता आंदोलन के ग्रंथों एवं साहित्यों में मिलते हैं। अथर्ववेद के पृथ्वीसूक्त में 63 श्लोकों की एक मालिका है, जिसमें इस धरती के साथ हमारा संबंध क्या है, इसका पूर्ण विवरण है। माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या ! अर्थात् पृथ्वी मां का स्वरूप है और मानव उसक पुत्र। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति के मूल दर्शन को व्यक्त करने वाला समग्र विचार जो भारतीय जनसंघ ने 1965 में विजयवाड़ा में ‘एकात्म मानववाद’ के रूप में स्वीकार किया तथा पुन: भाजपा ने 1985 की राष्ट्रीय परिषद् में इसे अपना मूलभूत सिद्धांत स्वीकार किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत को प्राचीन एवं सनातन राष्ट्र मानती है। पश्चिम की राष्ट्र-राज्य परिकल्पना से पुरानी कल्पना भारत के ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ की है। भारतीय संस्कृति की एक गौरवसम्पन्न ज्ञान-परम्परा है। हमें इसी ज्ञान-परम्परा में भारत का भविष्य खोजना चाहिए। अत: मौलिक भारतीय चिंतन के आधार पर विकल्प देने के लिए दीनदयाल उपाध्याय जी ने सिद्धांत और नीति के रूप में ‘एकात्म मानववाद’ प्रस्तुत किया, जो भारतीय जनता पार्टी का मूल दर्शन बना है।यह विचार व्यक्ति बनाम समाज नहीं वरन् व्यक्ति और समाज की एकात्मता का विचार है। यह मानव बनाम प्रकृति नहीं वरन् मानव के साथ प्रकृति की एकात्मता का विचार है।अत: मौलिक भारतीय चिंतन के आधार पर विकल्प देने के लिए दीनदयाल उपाध्याय जी ने सिद्धांत और नीति के रूप में ‘एकात्म मानववाद’ प्रस्तुत किया, जो भारतीय जनता पार्टी का मूल दर्शन बना है। उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा को सशक्त बनाएं। रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के महका भाजपा मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में प्रथम दिवस में मंच संचालन पीतांबर महंत ने किया एवं शिविर में प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष कमल गर्ग,छाया विधायक महेश साहू, शिविर वर्गाधिकारी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू, मंडल महामंत्री एवं शिविर वर्ग प्रमुख ओमप्रकाश राठौर,महका मंडल अध्यक्ष डॉ. हितेश गबेल, जिला कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र गबेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पालू राठौर, जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे,मन की बात जिला प्रमुख रूप से शशि राठौर, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य नूतन पटेल,जिला मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा अमित साहू, जिला भाजपा किसान मोर्चा सह प्रवक्ता जयप्रकाश डनसेना, सौरभ अग्रवाल,भूपेंद्र जयसवाल, नवल कनेर,गुलाब गबेल, रमेश राठौर, शिवचरण,रोहित मिरी,कुंतीलता साहू, किरण सारथी, टिकेश्वर गबेल, धनसाय ग़बेल, मनोज गबेल, ईश्वर गबेल एवं जिला भाजपा पदाधिकारी, महका भाजपा मंडल के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

लॉयंस क्लब मिडटाउन ने पौधारोपण के साथ किया सत्र का शुभारंभ

छपोरा में झोलाछाप डाक्टर दे रहा हर मर्ज की दवा

युक्तियुक्तकरण से नकना प्राथमिक स्कूल की बदली तस्वीर, बच्चों की उपस्थिति में हुआ इजाफा

जमीन विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प, पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों पर की कार्रवाई

हिंडाल्को कंपनी की मनमानी !

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सरगुजा ओलंपिक में जशपुर के खिलाडिय़ों ने 17 स्वर्ण पदक 20 रजत पदक और 16 कांस्य पदक जीतकर जिले को किया गोरवांन्वित
Next Article चैती छठ महापर्व पर महिलाओं ने डूबते सूर्यदेव को दिया संध्या अघ्र्य

खबरें और भी है....

बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत
धान उपार्जन केन्द्र में बड़ा गड़बडझाला, दूसरों की जमीन पर धान बेचने का मामला उजागर
ऑनलाइन सट्टा पर बैक टू बैक कार्रवाई, धरमजयगढ़ व कोतवाली क्षेत्र से 2 गिरफ्तार
दहशतगर्दों पर चला पुलिस का डंडा, 6 लोगों को आम्र्स एक्ट के तहत भेजा जेल
बुलेट चोर गिरोह पुलिस हत्थे चढ़ा, 3 बुलेट बरामद, 5 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?