NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा ही संकल्प अभियान के तहत जिले में जले 1.20 लाख से अधिक दीप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा ही संकल्प अभियान के तहत जिले में जले 1.20 लाख से अधिक दीप
रायगढ़

सेवा ही संकल्प अभियान के तहत जिले में जले 1.20 लाख से अधिक दीप

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने घर-घर जलाया ‘आशीर्वाद का दिया’, 48 वार्डों और 26 प्रमुख चौक-चौराहों पर भी हुआ दीप प्रज्वलन

lochan Gupta
Last updated: September 19, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta September 19, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रायगढ़ शहर में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी एवं बीएलसी घटक के हितग्राहियों सहित शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए अपने घरों, कॉलोनियों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख चौक-चौराहों पर दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान सिंदूर पार्क सहित पूरे शहर में 1 लाख 20 हजार से अधिक दीप जलाए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक के अंतर्गत कृष्ण वाटिका, ग्रीन पार्क, बड़े अतरमुड़ा, सूर्या विहार, चंद्र नगर कॉलोनी, डायमंड हिल कॉलोनी, मां विहार कॉलोनी सहित विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में हितग्राहियों ने अपने आवासों पर दीप जलाकर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं मोर जमीन मोर मकान योजना के हजारों हितग्राहियों ने भी अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को जनभागीदारी का स्वरूप दिया।

जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सरोकार : आयुक्त

आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि सेवा ही संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना है। आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों और शहरवासियों की जिस तरह से सहभागिता रही, वह रायगढ़ की सामूहिक भागीदारी और उत्साह को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में परिवारों को अपने स्वयं के पक्के आवास का सपना साकार करने का अवसर मिला है। ऐसे परिवारों द्वारा अपने घरों में दीप जलाकर सहभागिता करना इस आयोजन को विशेष बनाता है। सिंदूर पार्क से लेकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सभी 48 वार्डों तक दीपों की रोशनी में रायगढ़वासियों ने एकजुट होकर ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाया। आयुक्त ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

48 वार्डों में दिखी जनभागीदारी

कार्यक्रम के तहत नगर निगम क्षेत्र के सभी 48 वार्डों में हितग्राहियों एवं नागरिकों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए गए। शहर के प्रमुख 26 चौक-चौराहों को भी दीपों से सजाया गया। सुभाष चौक, बेटी बचाओ चौक, सतीगुड़ी चौक, भारत माता चौक, ढीमरापुर चौक, कबीर चौक, काशीराम चौक, अटल चौक, इंदिरा नगर चौक, गयाघाट चौक, बस स्टैंड चौक, अग्रसेन चौक, चक्रधर नगर चौक, सिग्नल चौक, शहीद चौक एवं बोईरदादर सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए गए।

सिंदूर पार्क में दीपों से सजा शहर

सिंदूर पार्क में 40 हजार दीपों से जगमगाया। शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी विशेष रूप से दीप प्रज्वलित किए गए। शाम होते ही हजारों दीपों की रोशनी से शहर का वातावरण उत्सवमय हो गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के लिए उनके स्वयं के पक्के आवास का सपना पूरा होना इस आयोजन से भावनात्मक रूप से भी जुड़ा रहा। हितग्राहियों ने अपने घरों में दीप जलाकर आशीर्वाद का दिया के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

You Might Also Like

आर.एल. हॉस्पिटल में 7 को ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील गौनियाल व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ भारत भूषण रहेंगे उपलब्ध

अब डीईओ लेंगे निजी स्कूलों की वार्षिक परीक्षा

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी द्वारा आयोजित सीट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का उत्साह

कबरा पहाड़ शैलाश्रय के अस्तित्व पर मंडारा रहा खतरा

आईसीएआई रायगढ़ शाखा ने पीर रिव्यूवर्स प्रशिक्षण कार्यशाला का किया भव्य आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘प्रतिभा को अवसर और संस्कारों को सम्मान देना ही शिक्षा का उद्देश्य’ : नरेश राठिया
Next Article खरसिया में भागवत कथा का समापन स्यमन्तक मणि प्रसंग और सुदामा चरित्र पर झूमे श्रद्धालु

खबरें और भी है....

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

Popular Posts

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?