NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आईसीएआई रायगढ़ शाखा ने पीर रिव्यूवर्स प्रशिक्षण कार्यशाला का किया भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आईसीएआई रायगढ़ शाखा ने पीर रिव्यूवर्स प्रशिक्षण कार्यशाला का किया भव्य आयोजन
रायगढ़

आईसीएआई रायगढ़ शाखा ने पीर रिव्यूवर्स प्रशिक्षण कार्यशाला का किया भव्य आयोजन

पीर रिव्यू से सीए प्रोफेशन में बढ़ रही गुणवत्ता और विश्वसनीयता : अभय छाजेड़

lochan Gupta
Last updated: September 7, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta September 7, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। आईसीएआई रायगढ़ शाखा में पीर रिव्यूवर्स के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) के पीर रिव्यू बोर्ड द्वारा आईसीएआई रायगढ़ शाखा (सीआईआरसी) के आतिथ्य में होटल श्रेष्ठ में शनिवार को वन डे ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर पीर रिव्यू का सफल आयोजन किया गया। लगभग छह घंटे चले इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में रायगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया।कार्यक्रम में आईसीएआई सेंट्रल कौंसिल मेम्बर्स सीए अभय छाजेड़, भोपाल तथा रिजनल कौंसिल मेम्बर्स सीए दिनेश कुमार अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पीर रिव्यू कमी निकालने की प्रक्रिया नहीं, गुणवत्ता सुधार का माध्यम : अभय छाजेड़

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेंट्रल कौंसिल मेम्बर्स सीए अभय छाजेड़ ने कहा कि आज के समय में सीए प्रोफेशन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता अत्यंत महत्वपूर्ण है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर। प्रोफेशनल सर्विस की क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए अपनाई जाने वाली व्यवस्थाओं की तर्ज पर आईसीएआई द्वारा भी पीर रिव्यू प्रणाली को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।वहीं उन्होंने कहा कि पीर रिव्यू का उद्देश्य किसी सीए या फर्म की कमियां निकालना अथवा दंडित करना नहीं, बल्कि उसकी प्रोफेशन प्रेक्टिस को बेहतर बनाना है। इसके माध्यम से ऑडिट डाक्यूमेंशन प्रोफेशन स्टैंडर्ड एवं क्वालिटी कंट्रोल सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है। इससे सीए फर्म की कार्यकुशलता बढऩे के साथ-साथ स्टॉकहोल्डर का सीए प्रोफेशन के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है।

बदलते नियामकीय परिवेश में पीर रिव्यू की भूमिका महत्वपूर्ण

रिजनल कौंसिल मेम्बर सीए दिनेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में सीए प्रोफेशन के समक्ष रेगुलर्टी रिक्वायरमेंट्स एवं प्रोफेशनल रिस्पॉन्सबिलिटीज लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में प्रॉपर डाक्यूमेंशन, कम्पलेंश, ऑडिट क्वालिटी एवं इंटरनल क्वालिटी कंट्रोल पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पीर रिव्यू को केवल कम्पलेंश रिक्वायरमेंट के रूप में नहीं, बल्कि प्रोफेशनल एक्सीलेंस एवं कंटीन्यूज इंप्रूवमेंट के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। इससे सीए फर्म अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बना सकती हैं।

क्या है पीर रिव्यू

कार्यशाला में बताया गया कि पीर रिव्यू एक क्वालिटी रिव्यू मैकेनिज्म है, जिसके माध्यम से किसी सीए फर्म की प्रोफेशनल प्रेक्टिस का निर्धारित प्रोफेशनल स्टैंडर्डस एवं क्वालिटी रिक्वायरमेंट ह्नह्वड्डद्यद्बह्ल4 के अनुरूप स्वतंत्र रूप से मूल्यांकन किया जाता है। इसमें ऑडिट एवं एस्युरेंस असाइनमेंट्स की क्वालिटी, डाक्यूमेंशन, एप्लीकेबल स्टैंडर्ड ऑन आडिटिंग तथा क्वालिटी कंट्रोल प्रोसयूडर्स जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की जाती है।इसका उद्देश्य सीए फर्म को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने, बेहतर सिस्टम ह्य4ह्यह्लद्गद्वह्य विकसित करने तथा प्रोफेशनल स्टैंडर्डस के अनुरूप उच्च गुणवत्ता बनाए रखने में सहायता करना है। कार्यक्रम समन्वयक सीए संतोष टिबरेवाल ने कहा कि पीर रिव्यू जैसे महत्वपूर्ण विषय पर यह प्रशिक्षण सदस्यों के प्रोफेशनल डेव्हलपमेंट की दिशा में उपयोगी पहल है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग के लिए सभी अतिथियों, ट्रेनर्स एवं प्रतिभागी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। शाखा अध्यक्ष ने किया स्वागत, सचिव ने आभार व्यक्त किया। आईसीएआई रायगढ़ शाखा के अध्यक्ष सीए दिनेश अग्रवाल के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने कहा कि रायगढ़ शाखा सदस्यों के निरंतर प्रोफेशनल डेव्हलपमेंट एवं कैपेसिटी बिल्डिंग के लिए नियमित रूप से टेक्निकल एवं प्रोफेशनल प्रोग्राम आयोजित कर रही है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सीए संजय सोनी, सचिव सीए राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए वंश अग्रवाल सहित शाखा कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सीए सदस्य उपस्थित रहे।वहीं कार्यक्रम के समापन अवसर पर शाखा सचिव सीए राहुल अग्रवाल ने सभी अतिथियों, ट्रेनर एवं प्रतिभागी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

लोहरसिंह में पुसपुन्नी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कुनकुरी व नारायणपुर क्षेत्र में पकड़ाया ढाई करोड़ का गांजा, ओडिशा से हो रही थी तस्करी, 5 क्विं.20 किलो मादक पदार्थ बरामद

बनोरा में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर के जरिए 102 मरीजों को लाभ

विश्व ओज़ोन दिवस व हिन्दी दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने आयोजित किए विभिन्न कार्यक्रम

2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीडीएस दुकान में भारी स्टॉक अंतर, खाद्य विभाग ने दिखाई सख्ती
Next Article खरसिया में भादवा अमावस्या पर सजेगा श्री राणी सती दादी का दरबार

खबरें और भी है....

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

Popular Posts

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?