NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पूज्य अघोरेश्वर के अवतरण दिवस पर बताए मार्ग के अनुकरण का संकल्प, जन्मोत्सव पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पूज्य अघोरेश्वर के अवतरण दिवस पर बताए मार्ग के अनुकरण का संकल्प, जन्मोत्सव पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
रायगढ़

पूज्य अघोरेश्वर के अवतरण दिवस पर बताए मार्ग के अनुकरण का संकल्प, जन्मोत्सव पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ किया अघोरेश्वर महाप्रभु का स्मरण

lochan Gupta
Last updated: September 19, 2026 12:37 am
By lochan Gupta September 19, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के अवतरण दिवस एवं नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण के शुभ अवसर पर जिले भर के अनुयायी बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट में एकत्र हुए। प्रात: से ही आश्रम परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। अघोर पंथ से जुड़े अनुयायियों ने अघोरेश्वर महाप्रभु एवं दिव्य शक्ति के जन्मोत्सव पर उनके आदर्शों का पुण्य स्मरण करते हुए विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रमों में भक्तिपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूज्य अघोरेश्वर के अवतरण दिवस पर पर मेडिकल कॉलेज ,जिला अस्पताल, मातृ शिशु अस्पताल, कुष्ठ आश्रम में अनुयाइयों द्वारा फल वितरित किया गया। इसके अलावा जिला चिकित्सालय के साथ वृद्धाश्रम एवं कुष्ठ आश्रम में मौजूद लोगों को भी अघोरेश्वर महाप्रभु के जन्मोत्सव का स्मरण कराते हुए फल वितरित किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 08:00 बजे से 08:30 बजे तक पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी द्वारा श्री गुरु चरण पादुका पूजन किया गया उसके बाद प्रात: 08:40 से 09:30 बजे तक सामूहिक आरती की गई। प्रात: 09:30 से 11:30 बजे तक सामूहिक गुरु गीता का पाठ सामूहिक हवन का आयोजन सम्पन्न हुआ। मध्यान्ह 12:00 से 04:00 बजे तक सामूहिक प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ।नवीन भवन स्कूल लोकार्पण समारोह के तहत विद्यालय प्रांगण में अपराह्न 02 :00 बजे माननीय अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्थानीय विधायक वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी का आगमन हुआ। अतिथियों ने पूज्य अघोरेश्वर की पूजा अर्चना की इसके बाद पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी का मार्गदर्शन लिया। तत्पश्चात पंक्तिबद्ध बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी की गरिमामई उपास्थिति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कर कमलों से नवीन भवन का लोकार्पण किया गया। अतिथियों ने पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के साथ नवीन भवन का भ्रमण किया और स्कूल की मौजूदा व्यवस्थाओं को देख प्रसन्नता जाहिर की। लोकार्पण समारोह के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाया गया इसके बाद मुख्यमंत्री साय जी ने अपने उद बोधन में पूज्य अघोरेश्वर का स्मरण करते हुए कहा उनके स्वर्गीय पिता के साथ उनका सान्निध्य हासिल हुआ और उसके बाद उनके शिष्य पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी से उन्हें सदैव जनसेवा का मार्गदर्शन मिलता रहा। आश्रम से मिले मार्गदर्शन की अपने राजनैतिक जीवन की अनमोल पूंजी बताया। नव निर्मित स्कूल को संस्कारों की पाठशाला बताते हुए इसे क्षेत्र की गौरव शाली उपलब्धि बताया। विशिष्ट अतिथि ओ.पी. चौधरी वित्तमंत्री ने कहा यह अभिनव स्कूल पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के संकल्पों की परिणीति है। शिक्षा एवं चिकित्सा को लेकर संस्था द्वारा किए कार्यों की सराहना करते हुए कहा यह संस्था राजनीति से जुड़े लोगो के लिए भी मिशाल है। अंतिम पंक्ति में खड़े लोगो को जीवन की भूलभूत आवश्यकता चिकित्सा शिक्षा मुहैया कराने में यह संस्था सतत सक्रिय है। नवीन भवन को शिक्षा के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित किया। रायगढ़वासियों की ओर से इस भव्य स्कूल के लिए उन्होंने संस्था के प्रति आभार जताया। मंचस्थ अतिथियों में कृषि मंत्री रामविचार नेताम,सांसद राधेश्याम राठिया,राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह एवं महापौर जीवर्धन चौहान की गरिमा मई मौजूदगी रही। 05:30 बजे से परम पूज्य बाबा जी ने उपस्थित जनमानस को संबोधित किया। डभरा की भजन मंडली द्वारा दिन भर भक्ति-भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। शाम तक आश्रम परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। अघोर गुरुपीठ बनोरा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े वंचित, बेसहारा और साधनविहीन लोगों को जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं उपलब्ध कराना, चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में सेवा करना आश्रम की प्रमुख गतिविधियों में शामिल है। बनोरा की मिट्टी से सेवा और संस्कारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव दृष्टि गोचर हो रहा है।

You Might Also Like

बालिका से छेड़छाड़, युवक गिरफ्तार

नगर में आदिवासी छात्र समिति द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बारिश से जलभराव को लेकर निगम में बैठक

बिना हेलमेट के 265 व्यक्तियों का कटा चालान

बटमूल कॉलेज के एनएसएस इकाई का दिवा शिविर का हुआ आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हाथियों ने 25 किसानों की फसल रौंदी
Next Article कलेक्टर पद्मिनी भोई ने अधिकारियों के बीच किया कार्यो का विभाजन

खबरें और भी है....

आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस

Popular Posts

आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?