रायगढ़। घर में अकेली बालिका को देखकर एक युवक छत के रास्ते घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरेापी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विगत एक बालिका के पिता ने महिला थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था, जिसमें उसने बताया कि विगत 06 फरवरी की शाम वह अपनी पत्नी के साथ नटवर स्कूल में प्रवचन सुनने गया हुआ था और घर में बच्चे मौजूद थे। रात्रि करीब 10 बजे जब वे घर लौटा तो उसकी पुत्री ने बताई कि उनकी अनुपस्थिति में दिलसाय चौहान छत के ऊपर बने गेट से घर के भीतर घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 331(4), 74, 75(2), 115(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी दिलसाय चौहान पिता स्व. समारू चौहान 25 वर्ष, निवासी रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह एवं महिला थाना का हमराह स्टाफ शामिल रहा।
बालिका से छेड़छाड़, युवक गिरफ्तार



