NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाथियों ने 25 किसानों की फसल रौंदी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हाथियों ने 25 किसानों की फसल रौंदी
रायगढ़

हाथियों ने 25 किसानों की फसल रौंदी

रात में खेतों में घुसा हाथियों का दल, जिले में घूम रहे 159 हाथी

lochan Gupta
Last updated: September 19, 2026 12:36 am
By lochan Gupta September 19, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के दोनों वनमंडलों में हाथियों का दल लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। गुरुवार रात रायगढ़ वनमंडल के तमनार रेंज में 12 किसानों की फसल बर्बाद हुई। वहीं धरमजयगढ़ वनमंडल में 13 किसानों के खेतों में हाथियों ने फसल रौंद दी। हाथियों ने खेतों में पहुंचकर धान समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचाया।
धरमजयगढ़ वनमंडल के अलग-अलग रेंज में हाथियों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया। लैलूंगा रेंज के बिरसिंघा में रमेश, सिलाल, नोहर साय और अवलदल के खेतों में हाथियों ने फसल को नुकसान पहुंचाया। बोरो रेंज के इंचपारा में राजेश, जेवियर और ग्रबेल की फसल हाथियों ने रौंद दी। छाल रेंज के तरकेला में शिवसागर की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा बाकारूमा रेंज के ससकोबा में शनिराम, गम्मतराम, सहदेव और नरसिंह के खेतों में भी हाथियों ने फसल बर्बाद कर दी। बताया जा रहा है कि हाथियों का दल रात में खेतों की ओर पहुंचा। फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद सुबह होने से पहले जंगल की ओर लौट गया। हाथियों के जंगल लौटने के बाद वन विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची और फसल नुकसान का आंकलन शुरू किया। नुकसान के आधार पर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया की जाएगी। वन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, रायगढ़ और धरमजयगढ़ वनमंडल के जंगलों में इस समय कुल 159 हाथी विचरण कर रहे हैं। इनमें 48 नर, 78 मादा और 33 शावक शामिल हैं। बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग उनके मूवमेंट पर लगातार नजर रख रहा है। हाथियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग प्रभावित गांवों में मुनादी करा रहा है। ग्रामीणों को हाथियों के संभावित मूवमेंट वाले क्षेत्रों में जाने से बचने और अकेले जंगल नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग की टीमें हाथियों के दल की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं, ताकि मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं को रोका जा सके।

You Might Also Like

राजस्व वसूली करने सडक़ पर उतरे निगम कमिश्नर

छग प्रांतीय अग्रवाल संगठन को मिला सबसे सक्रिय इकाई का पुरस्कार

सराईपाली में जिंदल ने तालाब गहरीकरण कार्य का किया शुभारंभ

चक्रधर समारोह की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे निगम कमिश्नर चंद्रवंशी

बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपए पार, घर से 1 लाख रुपए नकद पार, एफआईआर दर्ज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिटिया वर्क के तहत छात्राओं ने जानी निगम की कार्यप्रणाली
Next Article पूज्य अघोरेश्वर के अवतरण दिवस पर बताए मार्ग के अनुकरण का संकल्प, जन्मोत्सव पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस
सेवा संकल्प अभियान : जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग
आशीर्वाद का दीया से जगमगाया पूरा रायगढ़, जिलेभर में रोशन हुए नगरीय निकाय, गांव, स्कूल-कॉलेज, छात्रावास
इंडियन डिजाइनर हाट की दो दिवसीय एक्जीबिशन में रायगढ़ की शान बनीं इंटीरियर डिजाइनर पूनम सिंह, ‘मैडम रायगढ़’ का जीता खिताब
भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : सीएम साय

Popular Posts

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस
सेवा संकल्प अभियान : जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग
आशीर्वाद का दीया से जगमगाया पूरा रायगढ़, जिलेभर में रोशन हुए नगरीय निकाय, गांव, स्कूल-कॉलेज, छात्रावास
इंडियन डिजाइनर हाट की दो दिवसीय एक्जीबिशन में रायगढ़ की शान बनीं इंटीरियर डिजाइनर पूनम सिंह, ‘मैडम रायगढ़’ का जीता खिताब
भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : सीएम साय

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?