NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चक्रधर समारोह की चौथी शाम रिदम कल्चरल सेंटर के कलाकारों ने बिखेरी शास्त्रीय नृत्य की छटा, शास्त्रीय नृत्य के रंगों से सजा मंच
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चक्रधर समारोह की चौथी शाम रिदम कल्चरल सेंटर के कलाकारों ने बिखेरी शास्त्रीय नृत्य की छटा, शास्त्रीय नृत्य के रंगों से सजा मंच
रायगढ़

चक्रधर समारोह की चौथी शाम रिदम कल्चरल सेंटर के कलाकारों ने बिखेरी शास्त्रीय नृत्य की छटा, शास्त्रीय नृत्य के रंगों से सजा मंच

lochan Gupta
Last updated: September 17, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta September 17, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। 41 वें चक्रधर समारोह-2026 की चौथी शाम की शुरुआत रायगढ़ की प्रतिष्ठित संस्था रिदम कल्चरल सेंटर की ‘लाइव कथक’ प्रस्तुति से हुई। कलाकारों ने कथक की पारंपरिक लय, ताल, तकनीक और भावाभिव्यक्ति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हुए समारोह के मंच को शास्त्रीय नृत्य के रंगों से सजा दिया।
प्रस्तुति का आरंभ शिव स्तुति से हुआ, जिसमें तीनताल और कहरवा ताल की लय पर कलाकारों ने प्रभावी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद आमद, तोड़ा, चक्करदार तोड़ा, परन, तिहाई और शास्त्रीय बोलों की प्रस्तुतियों के माध्यम से कथक की तकनीकी सुंदरता और लयकारी को मंच पर जीवंत किया गया। तीनताल में बंधी इन प्रस्तुतियों में कलाकारों के पद-संचालन, चक्कर और तालबद्धता ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रस्तुति में अनुप्रिया जायसवाल, सान्वी ठाकुर, नंदिनी स्वर्णकार, अस्मि ईला स्वर्णकार, गुंजन यादव, तनुश्री मजूमदार, आद्या मेहर और तन्वी देवांगन ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रस्तुति की निर्देशिका गुरु जेनिफर जोसेफ रहीं। वहीं संगीत एवं संगत में गुरु देव चौहान, गुरु देवेंद्र उपाध्याय, आयुष सिंह, आश्रा चौहान, जीत उपाध्याय और हरि शंकर देवांगन ने सहयोग दिया।
13 वर्षों से कला साधना में जुटी है संस्था
उल्लेखनीय है कि रिदम कल्चरल सेंटर वर्ष 2013 से बच्चों को कला एवं नृत्य का प्रशिक्षण दे रहा है। सुश्री जॉली मुखर्जी के निर्देशन एवं संस्थापिका श्रीमती सुप्ति मुखर्जी के मार्गदर्शन में संस्था ने पिछले 13 वर्षों में अनेक प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया है। संस्था के कलाकार बिलासपुर, कटक, नागपुर और रायगढ़ सहित विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। चक्रधर समारोह के प्रतिष्ठित मंच पर ‘लाइव कथक’ की प्रस्तुति के माध्यम से इन कलाकारों ने रायगढ़ की शास्त्रीय नृत्य परंपरा और नई पीढ़ी की प्रतिभा को प्रभावी ढंग से सामने रखा।

You Might Also Like

चक्रधर समारोह रायगढ़ में धरित्री सिंह चौहान देंगी कथक प्रस्तुति

सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर में आचार्य भारती गठित : जगदेव पटेल

लापता बालिका चंद्रपुर से बरामद, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार, भेजा गया जेल

आरईओ की मौत मामले में 2 गिरफ्तार

लीनेस क्लब सेवांजलि ने हर्षोल्लास के साथ मनाया रंगारंग सावन उत्सव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लय, ताल और भाव-अभिव्यक्ति के सुंदर संगम से सजी लिली चौहान की शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति
Next Article रायगढ़ घराने की कथक परंपरा और भाव-लय का दिखा मनोहारी संगम

खबरें और भी है....

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

Popular Posts

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?