NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लापता बालिका चंद्रपुर से बरामद, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लापता बालिका चंद्रपुर से बरामद, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार, भेजा गया जेल
रायगढ़

लापता बालिका चंद्रपुर से बरामद, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार, भेजा गया जेल

lochan Gupta
Last updated: April 23, 2026 12:32 am
By lochan Gupta April 23, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर गुम बालिका की खोज के लिए चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा एक और गुम बालिका को दस्तयाब किया गया है। जूटमिल थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के लापता होने की रिपोर्ट पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है तथा उसे बहला-फुसलाकर ले जाकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी विकास यादव पिता अरुण यादव उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 चंद्रपुर थाना चंद्रपुर जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना के संबंध में 18 अप्रैल को बालिका के परिजनों ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 अप्रैल की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे, लेकिन अगली सुबह बालिका अपने कमरे में नहीं मिली। परिजनों द्वारा आसपास, रिश्तेदारों और मोहल्ले में खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला तथा मोबाइल फोन भी बंद पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की।
जांच के दौरान बालिका के संपर्क में चंद्रपुर निवासी विकास यादव के होने की जानकारी सामने आई, जिस पर पुलिस ने बिना समय गंवाए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी उसे उसके पिता का तबियत खराब हो गया है, देखकर आते हैं कहकर अपनी कार में बालिका को अपने घर ले गया, जहां दूसरे दिन बालिका के मर्जी के बगैर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर से बाइक में बस स्टैण्ड लाकर छोडक़र भाग गया। आरोपी के खिलाफ धारा 64 बीएनएस एवं 06 पॉक्सो एक्ट की धारा विस्तारित कर पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त दोनों दोनों वाहनों को बरामद कर आरोपी को कल न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।

You Might Also Like

शहर में अवैध पार्किग की समस्या से नहीं मिल रही निजात

रेलवे लाइन से केटनरी व कोंटेक्ट तार चोरी करने वाले 8 पकड़ाए

बुजुर्ग हमारे समाज के अनमोल धरोहर हैं- डीआईजी

रायगढ़ की सारिका मित्तल बनी टॉपर

वाटरशेड यात्रा से गांव-गांव तक पहुंचा जल संरक्षण का संदेश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, पुलिस जाँच में जुटी
Next Article भीमसेन अग्रवाल का निधन

खबरें और भी है....

ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग
काम में लापरवाही पर ठेकेदार को किया गया ब्लैकलिस्टेड
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार, पुलिस ने सट्टा का मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा
पार्षद के भाई व परिवार के साथ हुई मारपीट
महिला आरक्षण पर कांग्रेस का ढोंग नहीं चलेगा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?